{"_id":"07350e1f454520d042d9c3459151ab7f","slug":"road-jam-in-hisar-use-alternate-routes-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से हांफता रहा शहर, आज अपनाएं वैकल्पिक रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से हांफता रहा शहर, आज अपनाएं वैकल्पिक रूट
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदल पुल डैमेज होने से पूरा दिन शहर जाम से हांफता रहा। जिंदल पुल पर जाने से वाहनों को रोक दिया गया। लोगों ने दूसरे वैकल्पिक रास्ते अपनाए जिसके कारण उन पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।
विज्ञापन
समय से घर पहुंचने वाले लोग सामान्य दिनों की बजाए एक से डेढ़ घंटे देरी से घर पहुंचे। स्कूल की छुट्टी के दौरान तो पूरे शहर के व्हीकल जाम में फंस गए।
अपनाएं वैकल्पिक रूट
जिंदल पुल पर डैमेज होने के कारण एक सप्ताह तक पुल पर से वाहनों को गुजारने को लेकर रोक लगा दी गई है। इसलिए शहर को सात दिन या इससे ज्यादा दिन भी जाम से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
शहर से दिल्ली रोड यानी सातरोड हांसी की तरफ जाने वाले और हांसी से शहर की तरफ आने वाले लोग वैकल्पिक रास्ते अपनाएं।
पुराने शहर वाले नए शहर यानी पुराने पुल को पार ही न करें तो बेहतर रहेगा। लाइन पार वाले यानी नए शहर के लोग इस रूट को अपनाएं। पुराने शहर वाले तो केवल बाईपास का रास्ता ही अपनाएं।
विज्ञापन
यूं समझें रूट प्लान
नए शहर यानी सिविल लाइन क्षेत्र के वाहन चालक हांसी की तरफ निकलते हैं तो ये रूट लें
विकल्प 1- कैमरी रोड या तोशाम रोड से होकर साउथ बाईपास का रास्ता अपनाएं।
विकल्प 2- जिंदल चौक से होते हुए सूर्य नगर फाटक पार कर सेक्टर एक चार से गुजरें।
विकल्प 3- राजगढ़ रोड की तरफ से आने वाले सेक्टर 15 के पीछे नहर के साथ होते हुए सीधे साउथ बाईपास का रास्ता अपनाएं यह रास्ता सातरोड के पास हिसार दिल्ली बाईपास पर मिलेगा।
दिल्ली रोड से शहर में आने वाले वाहन चालक
विकल्प 1- दिल्ली रोड यानी हांसी की तरफ से आने वाले वाहन चालक सातरोड सेक्टर 27-28 पार करते ही साउथ बाईपास का रास्ता अपनाएं।
विकल्प 2- दिल्ली फाजिल्का नेशनल हाइवे रोड पर होते हुए रायपुर रोड से सेक्टर एक चार में एंट्री कर सूर्य नगर फाटक से होते हुए जिंदल चौक पर पहुंचे।
विकल्प 3- पुराने शहर में जाने वाले लोग बाईपास होते हुए जीजेयू के सामने या मिलगेट रोड और हवाई अड्डा रोड से शहर में एंट्री करें।
जब तक पुल की मरम्मत होकर उसे दोबारा चालू नहीं किया जाता वाहन चालक वैकल्पिक रूट अपनाएं। आम जन से अपील है कि जनता इसमें सहयोग करें।
- भगवानदास, डीएसपी हेड क्वार्टर