फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Road get code no. GIP maping complete

सड़कों को कोड नंबर देकर जीआईएस मैपिंग पूरी, सीएम से कराएंगे उद्घाटन

Thu, 04 May 2017 11:32 PM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Thu, 04 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
जिले की सभी सड़कों की जीआईएस मैपिंग कार्य पूरा हो गया है। सड़कों को कोड नंबर जारी कर दिए गए हैं। पूरा डाटा कंप्यूटराइज्ड कर लिया गया है। इस प्रोजेक्ट को अब मुख्यालय की ओर से अंतिम मंजूरी के लिए भेजा गया है। ई-रोड के इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट को सीएम मनोहर लाल हिसार में ही लांच करेंगे।       
विज्ञापन


ई-रोड के प्रोजेक्ट को लेकर वीरवार को अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सीएम की सुशासन सहयोगी मनीषा भटोटिया ने इस प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस रिपोर्ट हासिल की। बैठक में पीडब्ल्यूडी, हुडा, नगर निगम, मार्केटिंग बोर्ड, नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मीटिंग में सड़कों की मैपिंग को लेकर मंथन किया गया। ई रोड प्रोजेक्ट के तहत सभी विभागों की सड़कों की जीआईएस मैपिंग का काम पूरा हो गया है। सभी विभागों की सड़कों को अलग-अलग कोड नंबर जारी किए गए हैं। इन कोड नंबर से सड़कों की पहचान होगी। लिंक रोड को भी सब कोड जारी किए गए हैं। हर एक विभाग की सड़क का पूरा रिकॉर्ड कंप्यूटराइज्ड कर दिया गया है। सड़कों की जीआईएस लोकेशन को सर्वर के जरिये लिंक किया गया है। ई-रोड प्रोजेक्ट का 90 से 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अब विभागीय स्तर पर ही काम बकाया है। प्रोजेक्ट को फाइनल मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय की ओर से इसकी अनुमति मिलने के बाद इसे लांच किया जाएगा। लांच करने से पहले इसको ट्रायल रन पर रखा जाएगा।      
विज्ञापन

सीएम करेंगे लांच    
जिला प्रशासन की ओर से यह प्रोजेक्ट सीएम मनोहर लाल से लांच कराने का प्रोग्राम तय किया गया है। सीएम जब भी हिसार का टूर प्रोग्राम बनाएंगे, तब इसे शुरू कराया जाएगा। हिसार में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अपनाया जाएगा। इसकी सफलता के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू करने की योजना है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शेडयूल से लेट हुआ प्रोजेक्ट
प्रदेश सरकार की ओर से जिला प्रशासन को जनवरी 2017 में यह प्रोजेक्ट सौंपा गया था, जिसमें तीन महीने में इसे पूरा करने का टारगेट तय किया गया था। 31 मार्च को इसे फाइनल कर लागू करने की योजना थी। प्रोजेक्ट अपने शेडयूल से करीब दो माह लेट हो गया। इस प्रोजेक्ट में सड़क पर कहीं भी गड्ढा होने पर नागरिक अपने मोबाइल से फोटो क्लिक कर मोबाइल एप के जरिये मौके से ही इसकी शिकायत भेज सकेंगे। एप के जरिये शिकायत सीधे संबंधित विभाग के मुख्यालय पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed