फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Road construction work stopped on Rishi Nagar crematorium road

Hisar News: ऋषि नगर श्मशान घाट रोड पर सड़क निर्माण कार्य रुकवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Road construction work stopped on Rishi Nagar crematorium road
हिसार। शहर के ऋषि नगर श्मशान घाट रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने रुकवा दिया। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार लीकेज पाइप के ऊपर ही सड़क बना रहा है। ऐसे में यह सड़क कभी भी धंस सकती है। सूचना पाकर जनस्वास्थ्य विभाग के जेई मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि अगर कहीं से लाइन में लीकेज है तो पहले उसे ठीक करवाया जाएगा। फिर सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि ऋषि नगर श्मशान घाट रोड पर पिछले दिनों जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवर लाइन व बरसाती लाइन बिछाने का कार्य किया गया था, जिसे लेकर सड़क खोदी गई थी। अब विभाग इस हिस्से का पुनर्निर्माण करवा रहा है।
विज्ञापन

लाइन के जोड़ कर रहे लीक
स्थानीय निवासी आशीष लावट ने बताया कि पिछले करीब 2 माह से यह रोड बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां बिछाई गईं पाइप के जोड़ लीक कर रहे हैं। इन लीकेज से पानी रिसकर जमा हो रहा है और उस पर रोड बनाया जा रहा है। इसके अलावा सीमेंट भी तय मात्रा से कम डाला जा रहा है। इससे पहले भी लोगों ने इस रोड के निर्माण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। लोगों का कहना था कि ठेकेदार बिना पानी का छिड़काव किए रोड का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क निर्माण में कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। अगर कोई लीकेज है तो उसे चेक करवाकर ठीक करवाया जाएगा। उसके बाद ही सड़क का निर्माण किया जाएगा। -
जसबीर, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed