{"_id":"6639ec970ebe611647050ecd","slug":"road-accident-in-hansi-two-vehicles-collided-near-village-sorkhi-6-policemen-including-woman-injured-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी में सड़क हादसा: गांव सोरखी के पास दो गाड़ियों की टक्कर, तीन महिला पुलिसकर्मियों सहित छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सड़क हादसा: गांव सोरखी के पास दो गाड़ियों की टक्कर, तीन महिला पुलिसकर्मियों सहित छह लोग घायल
Tue, 07 May 2024 02:25 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 07 May 2024 02:25 PM IST
सार
हिसार के हांसी में हुए हादसे में तीन महिला एएसआई सहित छह लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी अपनी प्राइवेट कार में सवार थे, जोकि रोहतक की सुनारिया जेल मे ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
घायल
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिसार में हांसी-दिल्ली रोड पर गांव सोरखी के पास आपस में दो गाड़ियां टकरा गई। जिसमें तीन महिला एएसआई सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। जानकारी देते हुए घायल अर्टिका चालक राजेश कुमार ने बताया कि वह गांव भाटोल से धनाना गांव जा रहा था।
विज्ञापन
जब वह सोरखी गांव के पास पहुंचा तो साइड आ रही दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी अपनी प्राइवेट कार में सवार थे, जोकि रोहतक की सुनारिया जेल मे ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे। घायलों में एएसआई गीता, एएसआई सुनीता, एएसआई पूनम, एएसआई कुलदीप व एएसआई सुशील शामिल है, जो हांसी पुलिस लाइन से कोर्स के लिए निकले थे।
विज्ञापन