फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Right now pink mini buses will not be converted from ambulance to normal buses

अभी एंबुलेंस से सामान्य बसों में तबदील नहीं होगी पिंक मिनी बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Right now pink mini buses will not be converted from ambulance to normal buses
वर्कशॉप में खड़ीं पिंक मिनी बसें। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। एंबुलेंस में तबदील पिंक मिनी बसों को अभी सामान्य नहीं किया जाएगा। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के तहत रोडवेज जीएम ने यह निर्णय लिया है। ऐसे में बेटियों को अभी इन बसों की सुविधा लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल बसें वर्कशॉप में धूल फांक रही हैं। वहीं इनमें से दो बसों को फ्लाइंग चेकिंग की ड्यूटी में प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि करीब पौने दो साल पहले हिसार और हांसी सब डिपो को पिंक मिनी बसें मिली थीं। ये बसें स्पेशल बेटियों के लिए चलाई जानी थीं। बस आने पर शुरू में रूट चार्ट नहीं बन पाए। फिर कोरोना के कारण इन बसों पर ब्रेक लग गए। ऐसे में बेटियों को बस की सुविधा नहीं मिल पाई है। छात्राओं को बसों के लिए काफी परेशानी सहनी पड़ रही है। हांसी में छात्राओं ने बस की समस्या को लेकर शुक्रवार को रोड जाम कर अपना आक्रोश जाहिर किया था। इसी सप्ताह अग्रोहा में भी छात्राओं ने बस का घेराव करते हुए उसे एक घंटे तक रोके रखा था। अधिकारियों के आश्वासन के बाद बस को जाने दिया गया था।
विज्ञापन

हिसार और हांसी सब डिपो को मिली थीं 9 बसें
हिसार और हांसी सब डिपो को 9 पिंक मिनी बसें मिली थीं। इनमें से पांच बसें हिसार और दो बसें हांसी सब डिपो को दी गई थीं। कोरोनाकाल में प्रशासन के आदेश आने के बाद इनमें से पांच बसों को एंबुलेंस में तबदील कर दिया गया। हालांकि इन एंबुलेंस का प्रयोग भी कम हुआ। फिलहाल ये बसें वर्कशॉप में खड़ी की हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी भी पड़ सकती है जरूरत
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते अभी इन बसों को सामान्य नहीं किया जाएगा। एंबुलेंस में तबदील इन बसों की कभी भी जरूरत पड़ सकती है।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, हिसार डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed