फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   retired colonel cheated in the name of getting job in army

सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने के मामले में सेवानिवृत्त कर्नल गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
retired colonel cheated in the name of getting job in army
सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले में बालसमंद पुलिस ने शुक्रवार को प्रेम कुमार शर्मा उर्फ कर्नल को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने डोभी निवासी परमजीत को बुधवार को गिरफ्तार करके वीरवार को अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड पर हासिल किया था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि डोभी निवासी तीन युवाओं ने दिसंबर में सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के मामले में तीन युवाओं पर मामला दर्ज किया था। बालसमंद चौकी पुलिस ने शुक्रवार को हनुमानगढ़ क्षेत्र से गिरोह के मुख्य आरोपी अंबाला निवासी सेवानिवृत्त कर्नल प्रेम कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान परमजीत ने करीब 24 लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये लेकर अंबाला निवासी सेवानिवृत्त प्रेम शर्मा व राजस्थान के गालड़ निवासी विकास को देने की बात कुबूली है।
विज्ञापन

कई राज्यों से जुड़े हैं तार
सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर इन शातिरों ने हरियाणा व राजस्थान के करीब 50 युवाओं से लाखों रुपये ऐंठे हैं। राजस्थान के जैतपुर के मनीरामदास ने भी अपने दो बेटों को नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये दिए थे। डोभी के भी तीन युवाओं से भी इन ठगों ने 20 लाख 70 हजार रुपये ऐंठ लिए थे। युवाओं से लाखों रुपये ठगने के बाद आरोपियों ने विश्वास बनाए रखने के लिए युवाओं को एफिडेविट ओर चेक दिए थे, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए थे। वर्ष 2018 से डोभी निवासी विकास, मुकेश और दिनेश ने सेना में भर्ती के नाम पर लाखों रुपये विकास, वीरपाल और प्रेम उर्फ कर्नल को दिए थे। आरोपियों ने विकास से सात लाख, मुकेश से सात लाख और दिनेश से छह लाख 70 हजार रुपये लिए थे। आरोपियों ने युवाओं को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और गारंटी में चेक भी दिए थे। पुलिस ने शिकायत मिलने पर राजस्थान के चुरू जिला के गांव गालड़ निवासी विकास कुमार, अंबाला कैंट निवासी प्रेम कुमार शर्मा उर्फ कर्नल व वीरपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोभी निवासी परमजीत और अंबाला निवासी प्रेम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी विकास, वीरपाल, प्रेम उर्फ कर्नल ने युवाओं से सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- हरीश शर्मा, चौकी इंचार्ज, बालसमंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed