फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Retired assistant got promotion from 10th fake marksheet 29 years ago

सेवानिवृत्त सहायक ने 29 साल पहले 10वीं की फर्जी मार्कशीट से पाई थी पदोन्नति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Retired assistant got promotion from 10th fake marksheet 29 years ago
हिसार। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने उनके कार्यालय से सहायक पद से सेवानिवृत्त हुए गंगा बिशन के खिलाफ आजाद नगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में डीसी ने बताया कि आरोपी गंगा बिशन ने 10वीं कक्षा का शैक्षणिक प्रमाण पत्र कार्यालय में प्रस्तुत कर सेवादार से लिपिक के पद पर 9 दिसंबर 1992 को पदोन्नति प्राप्त की और बाद में वह सहायक के पद पर 14 जनवरी 2014 को पदोन्नत होकर 31 जुलाई 2017 को सेवानिवृत्त हो गया था।
विज्ञापन

गंगा बिशन के खिलाफ एक शिकायत के आधार पर जांच की गई। कार्यालय में प्रस्तुत किए गए 10वीं कक्षा के शैक्षणिक प्रमाण पत्र की हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी से जांच करवाई गई तो वहां से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार गंगा बिशन का 10वीं कक्षा का शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी निकला। जिसके बाद सरकार की पूर्व स्वीकृति से उसकी पेंशन बंद करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करके 15 दिन के अंदर जवाब मांगा गया। उसको निजी रूप से भी सुना गया, लेकिन उसकी तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

मामले की सूचना हरियाणा सिविल सेवाएं (पेंशन) नियमावली 2016 के नियम 10 के तहत हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, पंचकूला को भेजी गई। जिसके बाद इस मामले में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से हरियाणा सिविल सेवाएं (पेंशन) नियमावली 2016 के नियम 10 के तहत वापस सेवादार के पद पर आरोपी गंगा बिशन को लाया गया। उसकी फीडर पद की पेंशन में 10 वर्षों के लिए 25 फीसद की कटौती करने के आदेश डीसी को मिले। उसके बाद डीसी की शिकायत पर आजाद नगर थाने में गंगा बिशन के खिलाफ धारा 420 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में जांचकर्ता सब इंस्पेक्टर कृष्ण का कहना है कि गंगा बिशन का डीसी कार्यालय से रिकॉर्ड लेने के बाद जांच में वह आरोपी पाया गया तो उसे हिरासत में लिया जाएगा। रिकॉर्ड मिलने के बाद ही जांच में पता चल सकेगा कि गंगा बिशन ने ये प्रमाण पत्र कहां से, कब और कितने रुपये में बनवाया था। इस बारे में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed