फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Renuka Bishnoi mla hansi

रेणुका ने उठाई आवाज स्वास्थ्य मंत्री बोले 20 डॉक्टर देंगे हिसार को

Sat, 05 Sep 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sat, 05 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Renuka Bishnoi mla hansi

हांसी की विधायक रेनुका बिश्नोई ने शुक्रवार को सदन में हांसी, आदमपुर, हिसार, नारनौंद सहित हिसार लोकसभा क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य सेवाओं की दयनीय स्थिति को लेकर आवाज उठाई।

विज्ञापन


उन्होंने सरकार पर हिसार क्षेत्र के साथ भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हांसी के सामान्य अस्पताल की हालत निरंतर बदहाल होती जा रही है।

यहां पर आवश्यक स्टाफ की कमी के साथ-साथ जरूरत के मुताबिक चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है। यहां पर अल्ट्रासाउंड मशीन तक खराब पड़ी है।

उन्होंने कहा कि गत 20 अगस्त को सामान्य अस्पताल में स्टाफ की कमी के चलते एक महिला की गाड़ी में डिलीवरी हो गई, जिस कारण उसकी बच्ची को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


हांसी के सामान्य अस्पताल में हांसी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि नारनौंद से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं, परंतु अस्पताल की हालत बदतर है। स्वास्थ्य मंत्री ने बजट सत्र के दौरान विश्वास दिलाया था कि हांसी के सामान्य अस्पताल की सभी जरूरतें पूरी की जाएंगी, परंतु अभी तक कोई भी सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि हिसार के सामान्य अस्पताल में वेंटिलेटर सहित  तमाम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएं। चौ. भजनलाल के बाद आई सरकारों ने हिसार क्षेत्र के साथ भेदभाव बरता। भाजपा सरकार भी पूर्ववर्ती सरकारों की राह पर चलकर हिसार के साथ भेदभाव कर रही है।


रेनुका बिश्नोई के सवालों को सही बताते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें विश्वास दिलाया कि जल्द ही हिसार क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत सुधारी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी रेनुका बिश्नोई को विश्वास दिलाया कि जल्द ही 20 डॉक्टरों की नई टीम को हिसार भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed