{"_id":"676dac1a46a183c47f0f7b84","slug":"remembered-the-martyrdom-of-younger-sahibzadas-hisar-news-c-21-hsr1020-532405-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: छोटे साहिबजादों की शहादत को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: छोटे साहिबजादों की शहादत को किया याद
Fri, 27 Dec 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
हिसार। डाबड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के पूरे परिवार के बलिदान पर वीर बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों की ओर से मातृभूमि एवं धर्म की रक्षा के लिए दी गई शहादत को याद किया व उनको श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में इको क्लब प्रभारी प्राध्यापिका सुखविंदर के निर्देशन में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें कोमल, अंशुल, दीप्ति क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। राष्ट्रपति अवॉर्डी प्राचार्य प्यारेलाल ने कहा की छोटी उम्र में ही गुरु गोविंद सिंह के चारों बेटों ने मुगलों को नाकों चने चबाए। इस दौरान प्राध्यापिका सुखविंदर, पूनम, अनीता, चमेली, सुनीता, ममता, कोमल, अजमेर सिंह, नीलम, रितु आदि मौजूद रहे।