{"_id":"8b6a67340545149d2aebf45f5bf4376f","slug":"religion-converted-mahapanchayat-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन मामला : महापंचायत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन मामला : महापंचायत आज
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sun, 09 Aug 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू से मुस्लिम बने गांव भगाना के परिवारों को फिर से हिंदू बनाने के लिए रविवार को गांव में महापंचायत बुलाई गई है। सुबह दस बजे होने वाली इस पंचायत में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के अलावा सभी समाज व दलित परिवारों के लोग भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन की जानकारी मिलते ही बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को गांव भगाना पहुंचा। वीएचपी के जिला मंत्री रविंद्र गोयल, बजरंग दल के विभाग संयोजक कपिल वत्स, वीएचपी के मंत्री संदीप बंसल तथा महेंद्र सिंह गांव भगाना पहुंचे।
विज्ञापन
इन लोगों ने गांव में करीब चार घंटे तक अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों से बातचीत की। दलित परिवारों के लोगों से बातचीत कर पूरी जानकारी हासिल की।
रविंद्र गोयल ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि धर्म परिवर्तन के मुद्दे को लेकर ग्रामीणों में रोष है। अब जातीय नहीं धर्म का मामला हो गया है।
हिंदू धर्म के मान सम्मान की बात हो गई है। इस तरह दबाव की राजनीति सहन नहीं की जाएगी। कुछ लोगों ने यह गलत परंपरा शुरू कर दी है। गांव के लोगों ने ऐलान किया है कि मुस्लिम बनकर आने वालों को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। ऐसे लोगों का बायकॉट किया जाएगा। इस मुद्दे को लेकर रविवार को गांव में महापंचायत होगी, जिसमें गांव की सभी जातियों के लोग हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले गांव कैमरी में चर्च तोड़ने का मामला मीडिया की सुर्खियां बन चुका है। करीब तीन महीने पहले कैमरी में निर्माणाधीन चर्च का एक हिस्सा तोड़ने के बाद यह मुद्दा संसद तक जा पहुंचा था। गांव में धार्मिक पुस्तक बांटकर धर्म परिवर्तन का आरोप भी लगा था। कुछ लोगों को हिंदू से ईसाई बनने के लिए पैसे का लालच देने की बात सामने आई थी।
धर्म परिवर्तन करने वाले परिवारों को इमाम बुखारी की ओर से पैसा दिया गया है। तीन दिन पहले मीटिंग हुई थी। वीरेंद्र बागौरिया ने धर्म परिवर्तन के मामले में पैसा खाया है।
रविंद्र गोयल, जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद