{"_id":"68e02494be641d616409be3f","slug":"relief-new-toll-rates-implemented-from-midnight-reduced-by-5-to-25-rupees-hisar-news-c-21-hsr1020-723136-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: आधी रात से नई टोल दरें लागू, 5 से 25 रुपये तक घटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: आधी रात से नई टोल दरें लागू, 5 से 25 रुपये तक घटाए
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर रामायण टोल प्लाजा।
हिसार। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने शुक्रवार रात 12 बजे से देश भर में टोल की नई दरें लागू कर दीं। इससे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली। प्रति फेरे 5 से 25 रुपये घटने से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। हिसार जिले के रामायण टोल प्लाजा, लांधड़ी टोल प्लाजा, चौधरीवास टोल प्लाजा और बाडो पट्टी टोल प्लाजा पर भी संशोधित दरें लागू कर दी गई हैं।
पिछले सप्ताह नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को टोल दरें संशोधित करने के निर्देश दिए थे। 29 सिंतबर को एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ से जारी पत्र में सभी प्रोजेक्ट डायरेक्टर को अपने अधीन टोल प्लाजा के लिए महंगाई दर वर्ष 2004-05 के बजाय 2011-12 को आधार मानकर नई टोल दरें प्रस्तावित करने को कहा गया था जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने टोल की नई दरें तय की हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विपिन मंगला ने बताया कि टोल की दरें संसोधित की गई हैं। नई दरों को शुक्रवार रात से ही लागू कर दिया गया।
हिसार में टोल की नई दरें वाहन रामायण टोल प्लाजा लांधड़ी टोल प्लाजा बाड़ो पट्टी टोल प्लाजा चौधरीवास टोल
विज्ञापन
वाहन पुराना रेट नया रेट पुराना रेट नया रेट पुराना रेट नया रेट पुराना रेट नया रेट
कार 95-- -95-100-95-- 125-- 120-- 75-- 70
एलसीवी 155-150-160-- 155-205-200-- 120-115
बस 330- 320-330-320- 425-415-245-240
थ्री एक्सल वाहन 360-350-360-350-465- 450-270-260
4 से 6 एक्सल वाहन 515-500-520-505-670-650-390-375
ओवर साइज 625-610-630-615-815-790-470-460
विज्ञापन
पिछले सप्ताह नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को टोल दरें संशोधित करने के निर्देश दिए थे। 29 सिंतबर को एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ से जारी पत्र में सभी प्रोजेक्ट डायरेक्टर को अपने अधीन टोल प्लाजा के लिए महंगाई दर वर्ष 2004-05 के बजाय 2011-12 को आधार मानकर नई टोल दरें प्रस्तावित करने को कहा गया था जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने टोल की नई दरें तय की हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विपिन मंगला ने बताया कि टोल की दरें संसोधित की गई हैं। नई दरों को शुक्रवार रात से ही लागू कर दिया गया।
विज्ञापन
हिसार में टोल की नई दरें वाहन रामायण टोल प्लाजा लांधड़ी टोल प्लाजा बाड़ो पट्टी टोल प्लाजा चौधरीवास टोल
विज्ञापन
वाहन पुराना रेट नया रेट पुराना रेट नया रेट पुराना रेट नया रेट पुराना रेट नया रेट
कार 95
एलसीवी 155-150-160