फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Relief for rural domestic gas consumers: they can now get gas cylinders refilled after 25 days.

Hisar News: ग्रामीण घरेलू गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, अब 25 दिन से भरवा सकेंगे गैस सिलिंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Relief for rural domestic gas consumers: they can now get gas cylinders refilled after 25 days.
हिसार। ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार की ओर से 45 दिन में गैस सिलिंडर रिफिल के आदेश को वापस ले लिया है। अब गैस रिफिल 25 दिन में कराया जा सकेगा। गैस एजेंसियां को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मंगलवार से ही यह आदेश लागू किए जाएंगे। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने कहा कि अभी आधिकारिक तौर पर उनके पास आदेश नहीं आए हैं लेकिन आते ही नियमानुसार वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार में पश्चिम एशिया युद्ध के कारण एलपीजी की किल्लत के मद्देनजर 12 मार्च को ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर का रिफिल 45 दिन में देने के आदेश जारी किए थे। जिले में पिछले करीब पांच महीने से इन आदेशों के अनुसार ही गैस आपूर्ति की जा रही है। आदेश में बदलाव से ग्रामीण उपभोक्ताओं को शहर की तर्ज पर ही 25 दिन में सिलिंडर मिल सकेंगे। जिले में रोजाना करीब 3 हजार से अधिक गैस सिलिंडर की प्रतिदिन की खपत है। अप्रैल से जून माह के बीच यह डिमांड प्रतिदिन 7 से 8 हजार तक पहुंच गई थी। हिसार- हांसी जिले में 34 गैस एजेंसियां हैं। इनसे 5,26,857 गैस उपभोक्ता जुड़े हैं। जिले में 2929 कॉमर्शियल गैस उपभोक्ता हैं। बीपीसीएल की 12 गैस एजेंसियों में 190972 उपभोक्ता हैं। एचपीसीएल की 8 गैस एजेंसियों में 134942 और आईओसीएल की 14 गैस एजेंसियों पर 200943 उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed