{"_id":"65e4cfb5c26bccb2620c8a56","slug":"relatives-cheated-rs-46-lakh-in-the-name-of-sending-to-australia-case-registered-against-six-hisar-news-c-21-hsr1034-334518-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर रिश्तेदारों ने 46 लाख रुपये ठगे, छह पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर रिश्तेदारों ने 46 लाख रुपये ठगे, छह पर मामला दर्ज
Mon, 04 Mar 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
हांसी। मसूदपुर के दो भाइयों से आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर उनके रिश्तेदारों ने 46 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र ने बताया कि वह व उसका भाई राजेश विदेश जाने के लिए इच्छुक थे। दोनों काफी दिनों से वे इसके लिए प्रयास कर रहे थे। इस दौरान उनकी मां की बुआ के दामाद किन्नर गांव निवासी नरेश से मुलाकात हुई।
नरेश का रिश्तेदार हरदीप विदेश भेजना का काम करता है। उससे आस्ट्रेलिया के वीजा के बारे में हुई, जिसमें हरदीप ने प्रति व्यक्ति 25 लाख रुपये में वीजा लगवाने की बात कही। बीते वर्ष 25 मार्च को हरदीप ने उन्हें वीजा भेज दिया। इसके बाद हरदीप ने पूरे रुपये कैश मांगे। उन्होंने 23 लाख रुपये खाते में व 20 लाख नकद हरदीप को उसके घर पर दिए। बाकी राशि ट्रांजेक्शन के जरिये डाली। बाद में उसके भाई राजेश की फर्जी टिकट का पता चला। दूसरी टिकट 6 मई 2023 की भेजी गई वह भी फर्जी निकली। दोनों पक्षों में कई पंचायतें हुईं, लेकिन पैसे देने के लिए आरोपी झूठ बोलता रहा। उन्होंने रुपये वापस नहीं दिए, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर हरदीप, शारदा, नरेश, अमनदीप सिंह, जसदेव चहल व सोनू सहित छह पर मामला दर्ज किया है।