{"_id":"636e8e8616a8d676f92fb3c3","slug":"reformation-of-government-schools-will-be-done-at-a-cost-of-2-83-crores-hisar-news-hsr6468852157","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 करोड़ 83 लाख की लागत से होगा राजकीय विद्यालयों का सुधारीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 करोड़ 83 लाख की लागत से होगा राजकीय विद्यालयों का सुधारीकरण
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा सरकार के आदेशानुसार जिला शिक्षा विभाग पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में जिले राजकीय विद्यालयों का सुधारीकरण करेगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पहले चरण में उकलाना खंड के 40 विद्यालयों को पहली लिस्ट में शामिल किया है। सुधारीकरण के लिए विभाग ने 2 करोड़ 83 लाख रुपये का प्रपोजल बनाकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय को भेजा है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है, बजट का इंतजार है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बजट जारी होते ही सुधारीकरण के कार्य शुुरू होंगे। प्रपोजल के अनुसार के विद्यालयों के भवनों की मरम्मत, चहारदीवार, खेल मैदान की हालत में सुधार के अलावा शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालयों में पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। स्कूल कैंपस के सुंदरीकरण पर जोर दिया जाएगा।
पायलेट प्रोजेक्ट के आधार के पर उकलाना खंड के राजकीय विद्यालयों का सुधारीकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रपोजल निदेशालय को भेजा हुआ है। जैसे ही बजट जारी होता है तो तुरंत आगामी कार्रवारी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
- संतोष देवी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी हिसार