{"_id":"6320a05c59213e1cbd50f1fb","slug":"red-road-to-be-built-in-memory-of-revolutionaries-in-hansi-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जिस सड़क पर कुचले गए थे क्रांतिवीर, उसे लाल रंग का बनाया जाएगा, 1857 की क्रांति की याद दिलाएगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जिस सड़क पर कुचले गए थे क्रांतिवीर, उसे लाल रंग का बनाया जाएगा, 1857 की क्रांति की याद दिलाएगी सड़क
Tue, 13 Sep 2022 08:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 13 Sep 2022 08:53 PM IST
सार
इसका मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति को इस सड़क के गौरवशाली इतिहास की जानकारी देना है। इस सड़क को शहीद स्मारक से लेकर पुरानी सब्जी मंडी की ओर 150 मीटर तक लाल रंग का बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक विनोद भयाना ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के हांसी शहर की लाल सड़क के गौरवशाली इतिहास को संजोए रखने और युवा पीढ़ी को इससे अवगत कराने के लिए इसका नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। आंबेडकर चौक से डडल पार्क तक लगभग सवा 2 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण कार्य पर 4 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़क का करीब 150 मीटर हिस्सा लाल रंग का होगा। सोमवार को विधायक विनोद भयाना ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि देश की आजादी के लिए सन 1857 में लड़ी गई लड़ाई में लाला हुकम चंद जैन, फकीर चंद जैन, नंदा जाट, रूपराम खाती, मुनीर बेग जैसे अनेक क्रांतिकारियों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। कई क्रांतिकारियों को अंग्रेजी हुकूमत ने इसी सड़क पर रोड रोलर से कुचलवा दिया था, जिसके कारण यह सड़क देशभक्तों के खून से लाल हो गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Haryana: मोरनी में पौधरोपण के नाम पर चार करोड़ का घोटाला! 90 हजार पौधों में से 47 फीसदी ही मिले जीवित
विज्ञापन
बाद में इस सड़क को लाल सड़क के नाम से जाना जाने लगा। ऐसे जाने-अनजाने अमर देशभक्तों की याद में इस सड़क को लाल रंग का बनवाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति को इस सड़क के गौरवशाली इतिहास की जानकारी देना है।
इस सड़क को शहीद स्मारक से लेकर पुरानी सब्जी मंडी की ओर 150 मीटर तक लाल रंग का बनाया जाएगा। इस सड़क का आंबेडकर चौक से डडल पार्क तक निर्माण करवाया जाएगा। लगभग सवा 2 किलोमीटर लंबाई की इस सड़क के निर्माण कार्य पर 4 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विधायक ने कहा कि हांसी को विकास के मामले में प्रदेश का अग्रणी शहर बनाने के लिए कई विकास परियोजनाओं पर जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। विकास कार्यों के लिए लगभग 12 करोड़ की धनराशि की डीएनआईटी पास हो चुकी है। इस राशि से शहर में कई सड़कों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद के प्रधान प्रवीण इलाहाबादी, उप प्रधान अनिल बंसल, अशोक डालिया, अशोक कनौजिया, डॉ. राहुल, सीटू नागपाल, बख्शी ठकराल, देवेंद्र, ईश्वर सिंगला, जयदीप मौजूद रहे।