फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Record of 11 years of rain broken in May in Haryana

Haryana: मई में बारिश का 11 वर्षों का टूटा रिकॉर्ड, 52.4 एमएम बरसे बदरा, सामान्य से 161 प्रतिशत ज्यादा

Thu, 01 Jun 2023 04:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमित भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
अमित भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 04:01 AM IST
सार

अगर इन 11 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डाले तो वर्ष 2013 में मात्र 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई थी, जो सामान्य से 93 प्रतिशत कम थी।

विज्ञापन
Record of 11 years of rain broken in May in Haryana
सांकेतिक तस्वीर बारिश के दौरान गुजरते वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में मई माह में 52.4 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 161 प्रतिशत ज्यादा है। इसके साथ ही इस माह में बारिश का 11 वर्षों का रिकॉर्ड भी टूट गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक इस बार ऊपरी वायुमंडल में चलने वालीं जेट धाराओं का रुख दक्षिणी होने के कारण पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा सक्रिय हो रहे हैं, जिस कारण ज्यादा बारिश हो रही है। इस माह में 5 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए हैं, जो 12, 16, 22, 26 व 29 मई को सक्रिय हुए हैं।

विज्ञापन


11 वर्षों में बारिश का आंकड़ा
वर्ष            बारिश एमएम में

  • 2023            52.4
  • 2022            34.5
  • 2021            45.1
  • 2020            42.1
  • 2019            17.4
  • 2018            10.8
  • 2017            10.1
  • 2016            27.8
  • 2015            08.6
  • 2014            19.9
  • 2013            01.4


आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 29 मई को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ गुजर गया है। वीरवार अल सुबह उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली 1 व 2 जून को तेज गति से हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। हालांकि एक और कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ 4 जून को भी सक्रिय होने और साथ ही अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने बनने से 4 से 6 जून के दौरान प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्र में बादलवाही और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के असर से लगातार 9वें दिन हुई बारिश
प्रदेश में पिछले 8 दिनों से हो रही बारिश का दौर 9वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान सुबह से शाम तक प्रदेश के महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, जींद, सिरसा, फतेहाबाद व हिसार सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के असर से कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब पर बना हुआ है। साथ ही साथ एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है, जिस कारण बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 25.0 से 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 16.0 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18.0 से 22.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जो सामान्य 8.0 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। बुधवार को नौतपा का सातवां दिन था और यह भी ठंडा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed