फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rebel leader becomes charioteer to feed lotus, Tarun Jain supports BJP in presence of cabinet minister Ranbir

Hisar News: कमल खिलाने के लिए सारथी बने बागी नेता, कैबिनेट मंत्री रणबीर की मौजूदगी में तरुण जैन का भाजपा को समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rebel leader becomes charioteer to feed lotus, Tarun Jain supports BJP in presence of cabinet minister Ranbir
तरुण जैन के आवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा व अन्य। 
हिसार। लोटस फाउंडेशन के अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व जिला सचिव तरुण जैन की भाजपा में एंट्री रोके जाने के बाद मंगलवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, मेयर प्रत्याशी प्रवीण पोपली, चेयरमैन ईश्वर मालवाल मंगलवार को तरुण जैन के आवास पर पहुंचे। तरुण जैन ने साथियों व समर्थकों के साथ मिलकर भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन दिया।
विज्ञापन

तरुण जैन ने कहा कि वे पहले भी भाजपा से जुड़े हुए थे, अब भी जुड़े हैं और भविष्य में भी जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता से उनका कोई मनमुटाव नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं बागी नहीं हूं। मैं भाजपा के साथ ही रहा हूं। डॉ. कमल गुप्ता से संबंधों को लेकर उन्होंने कहा कि उनके साथ मेरे संबंध ठीक हैं। एक9दूसरे से किसी समारोह में मिलते हैं तो मैं उनका अभिवादन करता हूं। पुरानी सभी बातों को पीछे छोड़ चुका हूं। मैंने कभी नहीं कहा था कि भाजपा में जा रहा हूं, भाजपा में ही था तो जाऊंगा क्या? समर्थन देने की बात थी, आज दे दिया।
विज्ञापन

विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही कांग्रेस : रणबीर
पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि चुनाव एकतरफा हो गया है। प्रजातंत्र में सत्ता व विपक्ष दोनों को मजबूत होना चाहिए। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही। नेतृत्व विहिन कांग्रेस लोगों की आवाज नहीं उठा पा रही। भाजपा में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। किसी गुट ने सीएम का कार्यक्रम रद्द नहीं कराया। कुछ व्यस्तता के कारण सीएम का कार्यक्रम रद्द हुआ। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सावित्री जिंदल भी हमारे साथ हैं। तरुण जैन ने भाजपा का समर्थन किया है। पार्टी में शामिल करने का फैसला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी प्रचार
हिसार में भाजपा के प्रचार के लिए बुधवार को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी पहुंचेंगी। उनका कैमरी रोड पर कार्यक्रम रखा गया है। भाजपा की ओर से उनका कार्यक्रम शेडयूल जारी किया गया है। चुनाव प्रचार में अब आखिरी तीन दिन का समय रह गया है। 28 फरवरी शाम 6 बजे प्रचार थम जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed