{"_id":"62434ec961d6e426f007e400","slug":"read-the-instructions-before-the-exam-follow-them-don-t-copy-kuldeep-sihag-hisar-news-hsr627824576","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा से पहले हिदायतों को जरूर पढ़ें , उनका पालन करें, नकल न करें-कुलदीप सिहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा से पहले हिदायतों को जरूर पढ़ें , उनका पालन करें, नकल न करें-कुलदीप सिहाग
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह सिहाग बातचीत करते हुए।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। बुधवार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर परीक्षा शुरू होगी व तीन बजे समाप्त होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग ने कहा कि विद्यार्थी बगैर डर के व बिना घबराए परीक्षा दें। ये जिंदगी की कोई आखिरी परीक्षा नहीं है। परीक्षाएं तो होती रहेंगी, लेकिन परीक्षा देने से पहले तैयारी करनी जरूरी है। हमारे शिक्षक परीक्षा लेने के लिए व विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए तैयार हैं।
वहीं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने आदेश जारी किए हैं कि परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा केंद्र के दायरे में 5 या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्रित होने और परीक्षा के दिन फोटोस्टेट की दुकान खोलने पर भी पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
जिला अधिकारी से खास बातचीत
सवाल : बुधवार को परीक्षा शुरू हो रही हैं, नकल रोकने के क्या बंदोबस्त हैं?
जवाब : नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी व्यवस्था रहेगी। एसडीएम, बोर्ड चेयरमैन, डीईओ, अधीक्षक, फुल टाइम ऑब्जर्वर सहित अन्य फ्लाइंग की टीमें परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगी।
सवाल : परीक्षा केंद्रों के बाहर क्या व्यवस्था रहेगी?
जवाब : उपायुक्त के आदेशानुसार सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा वाले दिन परीक्षा केंद्र की नजदीकी फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।
सवाल : कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद ऑफलाइन परीक्षाएं हो रही हैं, क्या कहोगे?
जवाब : अब कोरोना संक्रमण से राहत मिली है। राहत मिलते ही स्कूल पूर्णत: खोल दिए गए थे। पढ़ाई भी ऑफलाइन करवाई गई। अब परीक्षाओं में कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। अगर कोई छात्र बीमार है, उसको खांसी या जुकाम है तो उसको सामाजिक दूरी के साथ बैठाया जाएगा।
सवाल : परीक्षा केंद्र का सीटिंग प्लान क्या रहेगा?
जवाब : सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के रोल नंबर की लिस्ट भेज थी। एक कमरे में 24 परीक्षार्थी बैठाए जाएंगे। छह-छह परीक्षार्थियों की चार लाइन बनाई जाएगी।
सवाल : पेपर सॉल्व कैसे करें?
जवाब : सभी विद्यार्थी ध्यानपूर्वक प्रश्नों के उत्तर करें। बेझिझक परीक्षा दें। परीक्षा के दौरान घबराए नहीं। नकल न करें। सबसे पहले वे प्रश्न हल करें जो उनको आते हैं। छोटे प्रश्न पहले करें।
सवाल : परीक्षार्थी किन-किन बातों का ध्यान रखें?
जवाब : परीक्षार्थियों से मेरा कहना है कि रोल नंबर पर दी हुई बोर्ड की हिदायतों को जरूर पढ़ें व उनका पालन करें। रोल नंबर का रंगीन प्रिंट आउट निकलवाना है। उस पर रंगीन ही पासपोर्ट साइज फोटा चस्पाकर स्कूल से सत्यापित करवाना है।
सवाल : रोल नंबर से संबंधित कोई ओर हिदायत?
जवाब : परीक्षार्थी रोल नंबर का लेमिनेशन न करवाएं, परीक्षा में अपने स्कूल की ड्रेस पहनकर आएं व अनशासन भी बनाए रखें। रोल नंबर पर माता-पिता के हस्ताक्षर करवाएं।
सवाल : नकल करने वाले परीक्षार्थियों के बारे में आपका क्या कहना है?
जवाब : कोई नकल करता पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा चाहे कोई भी हो नकल तो करनी ही नहीं चाहिए। नकल करना सामाजिक बुराई है। नकल करने वाले परीक्षार्थी अपने भविष्य से खिलवाड़ करते हैं।
सवाल : अब करीब 1 महीना लगातार परीक्षाएं चलेगी ऐसे में विद्यार्थी कैसे रहें?
जवाब : परीक्षाओं के दिनों में विद्यार्थी अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। नींद पूरी लें। जीतने समय पढ़ें उतनी देर मन लगाकर पढ़ाई करें। दिनचर्या का शेड्यूल बनाकर परीक्षाओं की तैयारी करते रहें।
सवाल : अभिभावकों को कहना चाहोगे?
जवाब : मेरा अभिभावकों से कहना है कि वे पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों पर दबाव न बनाएं। घर का माहौल सकारात्मक रखें। बच्चे को मोटिवेट करते रहें। फेल-पास व नंबर कम-ज्यादा आने का जिक्र न करें।