फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ravana's ego will burn alone without fireworks this Dussehra

इस दशहरा बिना आतिशबाजी अकेला जलेगा रावण का अहंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ravana's ego will burn alone without fireworks this Dussehra
रावण का पुतला तैयार करता प्रमोद शर्मा। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। कोरोना के कारण इस बार दशहरे पर राजकीय कॉलेज मैदान में अकेले रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। पुतले में कोई आतिशबाजी नहीं लगाई जाएगी। मैदान में जगह के अभाव को देखते हुए इस बार कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन नहीं होगा। वहीं, रावण के पुतले का कद भी 50 फुट से घटाकर 25 फुट किया गया है।
विज्ञापन

कारीगर प्रमोद शर्मा रावण का पुतला तैयार कर रहा है। पहले एक पुतला करीब 50 हजार रुपये में तैयार होता था। तीन पुतलों पर डेढ़ लाख खर्च आता था। आतिशबाजी पर भी एक लाख के करीब खर्च होते थे। इस बार महज 25 हजार रुपये में काम चल जाएगा।
विज्ञापन

पटाखों पर पाबंदी होने के कारण इस बार आातिशबाजी नहीं करने का फैसला लिया गया है। राजकीय कॉलेज मैदान में दशहरा पर्व पर सिर्फ रावण का पुतला दहन होगा। जगह के अभाव को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है। - सूर्या गोयल, मीडिया प्रभारी, श्री रामलीला कमेटी कटला मंचन-2021
विज्ञापन
विज्ञापन

39 साल से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले बना रहे प्रमोद शर्मा
हिसार के रहने वाले प्रमोद शर्मा पिछले 39 साल से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले तैयार करते आ रहे हैं। पिछले साल दशहरा को छोड़कर हर साल उनके पास 15 से ज्यादा पुतले बनाने के ऑर्डर आते हैं। इतना ही नहीं, उनके द्वारा तैयार किए गए पुतले हिसार के अलावा भादरा, सिवानी, भूना, भट्टू जाते हैं। मगर इस बार सिर्फ रामलीला कमेटी कटला की ओर से एक ही रावण का पुतला बनाने का आर्डर आया है। प्रमोद शर्मा ने बताया कि इस बार पुतले का ऑर्डर नहीं आने पर उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रमोद शर्मा बताते हैं कि 1960 में पिता स्वर्गीय रामगोपाल ने पुतले बनाने शुरू किए थे। सन 1982 में उनका निधन हो गया। पिता की कलाकारी को जिंदा रखने के लिए उन्होंने पुतले बनाने का काम जारी रखा। प्रमोद शर्मा अपने बेटे अनुज की मदद से पुतले तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed