Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Raped on the pretext of marriage, threatened to make video viral

Hisar News: शादी का झांसा दे किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल की दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Raped on the pretext of marriage, threatened to make video viral
हिसार। दिल्ली की 30 साल की महिला ने उकलाना के राहुल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौनाचार, आपत्तिजनक वीडियो बना ब्लैकमेल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अब आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है। महिला थाना पुलिस ने राहुल, उसकी पत्नी और दो दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी जिले के एक गांव में हुई थी। राहुल और वह एक ही दुकान पर काम करते थे। उसकी अपने पति से नहीं बनती थी। इसी का फायदा उठाकर एक राहुल ने उसे बहाने से अपने घर बुलाया। इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके दो दोस्तों ने इस काम में उसका सहयोग किया। आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। अब आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि राहुल दुकान पर उसके साथ छेड़छाड़ करता। इससे तंग आकर वह अपने मायके दिल्ली चली गई और गुरुग्राम में नौकरी करने लगी। इसका पता लगने पर राहुल भी वहीं आ गया। एक रात वह उसके कमरे में आया और दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौनाचार किया। अब उसे पता चला कि उसने दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली है। 5 सितंबर को उनके गांव के सरपंच के पास गई तो पूरा मामला पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed