{"_id":"58519ed74f1c1b7c7c649b93","slug":"rape-of-girtl-rape-in-hotel-of-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में नाबालिग लड़की का अपहरण कर भिरानी के होटल में किया रेप, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में नाबालिग लड़की का अपहरण कर भिरानी के होटल में किया रेप, दो पर केस
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Thu, 15 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्यनगर रोड के एक गांव से सोमवार शाम को दो युवकों ने 15 साल की एक लड़की का कार में अपहरण कर लिया। बाद में युवक नाबालिग को राजस्थान के भिरानी के एक होटल में ले गए। वहां उनमें से एक युवक ने उसके साथ रेप किया। वह किसी तरह बुधवार सुबह छूटी।
महिला थाना पुलिस की इस बारे में देर रात तक केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी।
दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने बताया कि वह सोमवार शाम को पड़ोस में ताऊ के घर जा रही थी। तभी उसे गांव के ही दो युवक कार में आते मिले। उन्होंने उसे जबर्दस्ती कार में डाल लिया। फिर उसे भिरानी के एक होटल में ले गए। वहां एक ने उसके साथ रेप किया। उन्होंने पता नहीं उसे क्या पिलाया। होश आने पर वह बुधवार सुबह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भिरानी के बस अड्डे पर पहुंची। उसे वहां परिजन मिल गए। बाद में परिजन लड़की को महिला थाना प्रभारी सरोज बाला के पास ले आए। पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच कराकर दोनों लड़कों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।