{"_id":"6196a2b272a40322b32e5d1b","slug":"rape-of-a-woman-who-came-to-hisar-from-jhajjar-to-buy-buffalo-hisar-news-hsr617226888","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: भैंस खरीदने झज्जर से आई महिला से दुष्कर्म, खेत में ले जाकर वारदात के बाद दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: भैंस खरीदने झज्जर से आई महिला से दुष्कर्म, खेत में ले जाकर वारदात के बाद दी धमकी
Fri, 19 Nov 2021 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:30 AM IST
सार
पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपी ने खेत में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। महिला बेटे के साथ झज्जर से आई थी। आरोपी ने भैंस खरीदने का झांसा देकर महिला से दो चेक भी ले लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
विस्तार
झज्जर के एक कस्बा निवासी महिला ने हिसार के एक गांव निवासी दो युवकों पर दुष्कर्म व धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस बारे में आजाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि 31 अक्तूबर को आरोपियों में से एक ने भैंस दिलाने के लिए उसे हिसार स्थित अपने गांव बुलाया। पीड़िता अपने बेटे के साथ हिसार आई थी। यहां आरोपी ने अपने एक मित्र को बुलाया और भैंस दिखाने के लिए उसे अकेले उसके साथ भेज दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-कृषि कानून वापसी का एलान: झज्जर में झूमे किसान, बोले-एकता और संघर्ष की हुई जीत
विज्ञापन
आरोपी युवक पीड़िता को ऑटो में बैठाकर एक मकान में ले गया और भैंस दिखाई। आरोपी ने उससे एक लाख 20 हजार रुपये के दो चेक सिक्योरिटी के तौर ले लिए। इसके बाद आरोपी उसे खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन