{"_id":"591740564f1c1b231f854b50","slug":"rape-by-father-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील फोटो बांटने की धमकी देकर ससुर ने किया बहू से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील फोटो बांटने की धमकी देकर ससुर ने किया बहू से दुष्कर्म
अमर उजाला/ब्यूराो/हिसार
Updated Sat, 13 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर अपने ससुर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर ससुर और पति पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला का आरोप है कि उसकी अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल किया गया और उसे एक बार नहीं सुसर ने कई बार हवस का शिकार बनाया। कैथल पुलिस ने महिला की शिकायत पर हिसार के अग्रसेन कॉलोनी निवासी बाप-बेटे पर केस दर्ज कर लिया है। कैथल पुलिस ने जीरो एफआईआर कर सिटी थाना हिसार के पास मामला भेज दिया है।
कैथल के हुडा सेक्टर निवासी महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि वर्ष 2016 में उसकी शादी हिसार निवासी युवक के साथ हुई थी। उसके ससुर सरकारी नौकरी करते हैं। पति ने उसे अपने विश्वास में लेकर मोबाइल से अश्लील तस्वीरें खींची थीं। वह इस बात से अंजान थी कि पति के मन में क्या चल रहा है। उसके कुछ दिन बाद उसके पति ने उसकी वही फोटो दिखाते हुए उसको चरित्रहीन करार दिया और कहा कि उसके किसी अन्य युवक के साथ संबंध है, लेकिन ससुराल पक्ष ने इज्जत का हवाला देकर बात वहीं समाप्त कर दी। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने ससुर और जेठ को फोटो की सच्चाई बताई तो कुछ दिन घर का माहौल ठीक रहा। एक दिन ससुर ने उसे अकेली पाकर ब्लैकमेल करते हुए सभी फोटो को हिसार और कैथल में बांटने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि ससुर ने कई बार उसको अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद आरोपियों ने उसे ससुराल से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के भी आरोप लगाए हैं।
सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की वारदात हिसार की है, लेकिन पीड़िता कैथल की होने के कारण उसने सिविल लाइन थाना कैथल में शिकायत दी थी। शिकायत मिलने पर दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज करके हिसार भेज दी गई है। इस मामले में आगामी कार्रवाई हिसार पुलिस करेगी।