{"_id":"667a781526df13fc2d016186","slug":"ransom-demanded-from-mahindra-showroom-owner-in-hisar-more-than-35-round-fired-in-a-minute-from-modern-weapons-2024-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शोरूम पर दनादन फायरिंग: 'जय श्रीराम, जय गऊ माता...' 5 करोड़ तैयार रखो, नहीं तो शोरूम में बैठने वाला न पावेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोरूम पर दनादन फायरिंग: 'जय श्रीराम, जय गऊ माता...' 5 करोड़ तैयार रखो, नहीं तो शोरूम में बैठने वाला न पावेगा
Tue, 25 Jun 2024 01:43 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:43 PM IST
सार
हिसार स्थित एशिया की सबसे बड़ी ऑटो मार्केट में महिंद्रा शोरूम के मालिक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आधुनिक हथियारों से एक मिनट में 35 से ज्यादा राउंड फायर कर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
महिंद्रा शोरूम के मालिक से मांगी रंगदारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार के एशिया की सबसे बड़ी ऑटो मार्केट में तीन बदमाशों ने सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे महिंद्रा के शोरूम के मालिक से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी। बदमाशों ने आधुनिक हथियारों से एक मिनट के अंदर 35 से ज्यादा राउंड फायर कर वारदात को अंजाम दिया।
इस दौरान बाहर खड़ी नई थार में तीन, स्कॉर्पियो में एक गोली लगी। बदमाशों ने शोरूम के बाहर शीशे पर करीब 25 राउंड फायर किए। रंगदारी के लिए लिखी पर्ची में बदमाशों ने लिखा कि जय श्री राम, जय गऊ माता या तो 5 करोड़ तैयार कर लिए नहीं तो शोरूम में बैठने वाला नहीं पावेगा।
बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। सिटी थाना के 100 मीटर के दायरे में हुई घटना के बाद बदमाश नाके चौकी को पार करते हुए एक ही बाइक पर बेखौफ फरार हो गए।
विज्ञापन
जिस रास्ते में बदमाश भागे उस पर पड़ाव चौकी, सदर थाना, महिला थाना आते हैं। वहीं, ऑटो मार्केट ट्रेड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बंटी ने एलान किया है कि अगर पुलिस ने बदमाशों को जल्द नहीं पकड़ा तो बाजार बंद कर देंगे। मंगलवार को ऑटो मार्केट धर्मशाला में बैठक में व्यापारी बड़ा फैसला लेंगे।

Trending Videos
सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम
शोरूम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में काले रंग की बाइक पर तीन बदमाश दोपहर 3 बजकर 6 मिनट और 10 सेकंड पर आते नजर आ रहे हैं। बाइक को शोरूम के आगे खड़ा करते हैं। एक बदमाश बाइक पर बैठा रहता है।

सफेद रंग की शर्ट और पीठ पर बैग टांगने वाला युवक रंगदारी के लिए पर्ची काउंटर पर फेंक कर आता है और वहां बैठी महिला कर्मी की ओर फायरिंग करता है। इसके बाद बाहर खड़े बदमाश आधुनिक हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हैं और हथियार लहराते हुए बरवाला चुंगी की ओर फरार हो जाते हैं।
शहर के बीचोंबीच वारदात से दहशत का माहौल
शहर थाना से कुछ दूरी पर बदमाशों द्वारा 35 से ज्यादा राउंड की गई फायरिंग के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। घटना का पता चलने पर हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग गर्ग, डॉ. रमेश पूनिया, सुरेंद्र लाहोरिया, इनेलो प्रवक्ता रमेश चुघ अन्य व्यापारी संगठन शोरूम में पहुंचे। व्यापारियों ने शहर के बीचोंबीच हुई वारदात को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। 24 घंटे में आरोपियों को पकड़ने की मांग की।

शोरूम में थे निजी सुरक्षाकर्मी, लेकिन कुछ नहीं कर पाए
इनेलो नेता रामभगत गुप्ता ने यह शोरूम शुरू किया था। अब आयु अधिक होने के चलते उनका बेटा संजय गुप्ता शोरूम को संभालता है। उन्होंने निजी सुरक्षा कर्मी रखे हुए हैं। वारदात के दौरान संजय गुप्ता अपने निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ थे। जब बदमाशों ने रंगदारी मांगी और ताबड़तोड़ फायरिंग की तो निजी सुरक्षाकर्मी कुछ नहीं कर पाए। उनके जाने के बाद वीडियो में सुनाई ले रहा है कि सुरक्षाकर्मी कह रहे हैं कि अपना असलाह निकाल लाओ।

पहली बार इतने राउंड फायरिंग हुई
शहर में पहली बार बदमाशों ने इतने राउंड फायरिंग की गई है। इससे पहले अर्बन एस्टेट एरिया में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में फायरिंग की गई थी। इस घटना के बाद सोमवार को 35 से अधिक राउंड फायरिंग हुई है। फायरिंग के बाद पुलिस को मौके से 23 खोल बरामद हो चुके हैं।

पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
सिटी थाना से महज 100 मीटर दूरी पर शहर में लगातार 35 राउंड फायरिंग की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाश बाइक पर आते हैं, वारदात करते हैं और बेखौफ भाग निकलते हैं। पुलिस का दावा है कि हर चौक चौराहों पर पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए तैनात हैं। डायल 112 चौक-चौराहों पर खड़ी रहती है। इन सबके बावजूद बदमाश आसानी से फरार हो जाते हैं।

रंगदारी और फायरिंग करने वाले बदमाशों को जल्द पकड़ लेंगे। व्यापारियों और आमजन से अपील है कि वे पुलिस का सहयोग करें। फुटेज में एक युवक का चेहरा दिख रहा है। पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने में लगी हैं। - मोहित हांडा, पुलिस अधीक्षक, हिसार
बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। शहर की शांति भंग हो रही है। प्रतिदिन लूट, फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। बदमाशों में पुलिस को कोई खौफ नहीं है। - रामभगत गुप्ता, इनेलो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शोरूम मालिक