फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ranbir singh Gangwa speaks on Chanaut issue Opposition is misleading villagers

Haryana: चानौत मामले पर बोले गंगवा- विपक्षी लोग कर रहे हैं ग्रामीणों को गुमराह, टी लगाने की होगी जांच

Wed, 24 Jun 2026 09:50 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: मयूर शर्मा Updated Wed, 24 Jun 2026 09:50 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कुछ विपक्षी लोग ग्रामीणों को गुमराह कर रहें हैं लेकिन सरकार चानौत गांव को पानी की कमी नहीं होने देगी।
 

विज्ञापन
Ranbir singh Gangwa speaks on Chanaut issue Opposition is misleading villagers
हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बुधवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्पष्ट कहा कि सरकार की प्राथमिकता चानौत गांव को पर्याप्त और नियमित पेयजल उपलब्ध करवाना है। गांव में पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी, लेकिन कुछ लोग गांव के बुजुर्ग और महिलाओं को भड़काने की कोशिश कर रहें हैं।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों के लोग ग्रामीणों कर रहें हैं गुमराह- गंगवा

मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि कुछ विपक्षी राजनीतिक दलों के लोग ग्रामीणों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं और गलत तथ्यों के आधार पर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि चानौत गांव को पहले पानी उपलब्ध करवाया जाएगा और उसके बाद शहर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। 
विज्ञापन




गांव में आरसीसी टैंक निर्माण का टेंडर जारी- गंगवा

रणबीर गंगवा ने कहा कि अमृत योजना के तहत मिलने वाला फंड केवल शहरी क्षेत्रों के लिए निर्धारित है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जल जीवन मिशन के तहत काम किया जाता है। ऐसे में नीति के दायरे में रहते हुए ही चानौत गांव के लिए पेयजल समस्या का स्थायी समाधान तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में आरसीसी टैंक निर्माण का टेंडर भी जारी हो चुका है और जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाखड़ा नहर से हांसी को पेयजल उपलब्ध करवाने को लेकर बिछाई जा रही पाइपलाइन में टी लगाने के मामले की जांच की जा रही है। जो व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गंगवा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है और इस दिशा में निरंतर काम जारी है।


वहीं, इस मौके पर विधायक विनोद भयाना के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी, भाजपा जिला महामंत्री धर्मवीर रतेरिया,भाजपा पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed