फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rampal was auctioned in millions offerings

लाखों में नीलाम हुआ रामपाल का प्रसाद

Fri, 05 Dec 2014 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 05 Dec 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rampal was auctioned in millions offerings

सतलोक आश्रम में रामपाल जो खाना भगवान का प्रसाद कहकर लोगों को खिलाता था, वह बृहस्पतिवार को नीलाम हो गया। करीब साढ़े चार सौ से 500 लोग आश्रम में खरीददार बनकर पहुंचे।

विज्ञापन


जिला प्रशासन को इतने लोगों के पहुंचने की उम्मीद भी नहीं थी। इतने अधिक लोगों के पहुंचने के चलते पांच सदस्यीय कमेटी अफरा-तफरी मच गई।

बोली का समय सुबह 11 बजे दिया गया था। खरीददारों की संख्या अधिक होने के कारण कमेटी ने तुरंत 50 हजार रुपये की सिक्योरिटी जमा करवाने पर बोली में हिस्सा लेने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन


बिना सिक्योरिटी दिए बोली में हिस्सा लेने आए सैकड़ों लोग निराशा लेकर वापस चले गए। सामान की 117 व्यापारियों ने सिक्योरिटी राशि जमा करवाकर बोली लगाई। बोली दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हो पाई और शाम छह बजे खत्म हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोली देने वालों में हुई गर्मागर्मी भी

जिन 117 लोगों ने बोली में भाग लिया, पहले उन्हें दस-दस लोगों का ग्रुप बनाकर सामान दिखाया गया। उन्हें फिर गेट पर बुला लिया।

बोली देने वाले लोग जमीन पर ही आश्रम के गेट के अंदर बैठ गए। इसके बाद किसी को अंदर नहीं जाने दिया। व्यापारियों ने एक-दूसरे से बढ़-चढ़कर बोली लगाई। कई बार व्यापारियों में बोली छुड़वाने के लिए गर्मागर्मी भी हुई।

दूसरे जिलों से भी माल खरीदने पहुंचे व्यापारी
उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बरवाला प्रशांत अटकान की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को पांच सदस्यीय समिति द्वारा सतलोक आश्रम सर्च अभियान के दौरान बरामद की गई खाद्य सामग्री की खुली बोली हुई।

एसडीएम ने बताया कि दूसरे जिलों के व्यापारियों ने भी भाग लिया। इसमें जींद, नरवाना, बरवाला, हांसी, हिसार, आदमपुर सहित आसपास के क्षेत्र के व्यापारियों ने भाग लिया।

इन सामानों की हुई नीलामी
एसडीएम अटकान ने बताया कि 519 टीन आईपीएल डेयरी फ्रेश घी (प्रति टीन 15 किलोग्राम) की बोली 2500 रुपये से शुरू होकर 3120 प्रति टीन पर खत्म हुई।

60 टीन वनस्पति घी की बोली 400 रुपये से शुरू होकर 705 रुपये पर खत्म हुई, जबकि 99 कार्टन सरसों का तेल (12 बोतल का प्रति कार्टन) 250 रुपये से शुरू होकर 600 प्रति कार्टन खत्म हुई।

186 कार्टन बिस्कुट पारले जी ब्रांड (144 पैकेट प्रति कार्टन) की बोली 250 रुपये से शुरू होकर 400 रुपये पर खत्म हुई, जबकि 45 कैन सोयाबीन रिफाइंड तेल जैमीनी (15 लीटर प्रति कैन) की 500 रुपये से शुरू होकर 710 रुपये पर खत्म हुई।

154 कट्टे मिल्क पाऊडर (25 पैकेट प्रति कट्टा, एक पैकेट एक किलोग्राम) की बोली 50 रुपये प्रति पैकेट से शुरू होकर 90 रुपये प्रति पैकेट पर खत्म हुई, 8 कट्टे सौंफ साबुत 40 रुपये प्रति किलोग्राम से शुरू होकर 58 प्रति किलोग्राम, 6 कट्टे बासमती चावल (चार पैकेट प्रति कट्टा) की बोली 25 रुपये प्रति किलोग्राम से शुरू होकर 42 रुपये प्रति किलोग्राम, 35 कट्टे बड़ी सोयाबीन (120 किलोग्राम प्रति कट्टा) की बोली 25 रुपये प्रति किलोग्राम से शुरू होकर 30 रुपये प्रति किलोग्राम और 37 कट्टे चायपत्ती (25 किलोग्राम प्रति कट्टे) की बोली 100 रुपये प्रति किलोग्राम से शुरू होकर 120 रुपये प्रति किलोग्राम पर खत्म हुई।

इसी प्रकार 620 कट्टे चीनी (50 किलोग्राम प्रति कट्टा) की बोली 18 रुपये प्रति किलोग्राम से शुरू होकर 36 रुपये प्रति किलोग्राम, 67 कट्टे चना (50 किलोग्राम प्रति कट्टा) की बोली 10 रुपये प्रति किलोग्राम से शुरू होकर 25 रुपये प्रति किलोग्राम, 3 कट्टे अरहर (50 किलोग्राम प्रति कट्टा) की बोली 25 रुपये प्रति किलोग्राम से शुरू होकर 32 रुपये प्रति किलोग्राम, 22 कट्टे दाल अरहर (30 किलोग्राम प्रति कट्टा) की बोली 20 रुपये प्रति किलोग्राम से 40 रुपये प्रति किलोग्राम, 80 कट्टे दाल मसूर (30 किलोग्राम प्रति कट्टा) की 25 रूपये प्रति किलोग्राम से शुरू होकर 60 रुपये प्रति किलोग्राम, 40 कट्टे दाल मूंग छिलका (30 किलोग्राम प्रति कट्टा) की बोली 30 रुपये प्रति किलोग्राम से शुरू होकर 46 रुपये प्रति किलोग्राम, 10 कट्टे दाल चना (50 किलोग्राम प्रति कट्टा) की बोली 15 रुपये प्रति किलोग्राम से शुरू होकर 28 रुपये प्रति किलोग्राम पर खत्म हुई।

60 कट्टे दाल मूंग धूली दाल (30 किलोग्राम प्रति कट्टा) की बोली 30 रुपये प्रति किलोग्राम से शुरू होकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम, 55 बैग बेसन की बोली 10 रुपये प्रति किलोग्राम से शुरू होकर 15 रुपये प्रति किलोग्राम, हल्दी के 19 बैग की बोली 40 रुपये प्रति किलोग्राम से शुरू होकर 60 रुपये प्रति किलोग्राम, 33 बैग काबली चना (30 किलोग्राम प्रति बैग) की बोली 15 रुपये प्रति किलोग्राम से शुरू होकर 27 रुपये प्रति किलोग्राम, 6 बैग राई साबुत (50 किलोग्राम प्रति बैग) की बोली 30 रुपये प्रति किलोग्राम से शुरू होकर 57 रुपये प्रति किलोग्राम, छह पैकेट कसूरी मेथी की बोली 20 रुपये प्रति पैकेट से शुरू होकर 25 रुपये प्रति पैकेट, 270 बैग मरीना चावल (25 किलोग्राम प्रति कट्टे) की बोली 15 रुपये प्रति किलोग्राम से शुरू होकर 27 रुपये प्रति किलोग्राम तथा 400 से 600 कट्टे आटा (50 किलोग्राम प्रति कट्टा) की बोली एक रुपये 25 पैसे प्रति किलोग्राम से शुरू होकर 10 रुपये प्रति किलोग्राम पर खत्म हुई।

उन्होंने कहा कि बोली में भाग लेने वाले व्यापारियों से 50 हजार रुपये सिक्योरिटी राशि के तौर पर जमा करवाई। बोली की कीमत का ड्राफ्ट उपमंडल अधिकारी नागरिक बरवाला के नाम जमा करवाना होगा।


दो दिन में उठाना होगा सामान

कमेटी सदस्यों ने बोली छुड़वाने वाले व्यापारियों को दो दिन के अंदर सामान उठाने की बात कही है। बोली करवाने वाली कमेटी में एसडीएम के अतिरिक्त, एएफएसओ बरवाला, बीडीपीओ बरवाला, थाना प्रबंधक बरवाला और रामपाल के अधिवक्ता शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed