{"_id":"6aee2e63a85971befd05cc3b","slug":"ramayana-staged-children-win-hearts-with-their-performances-hisar-news-c-21-hsr1020-988422-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मंच पर सजी रामायण, बच्चों ने अभिनय से जीते दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मंच पर सजी रामायण, बच्चों ने अभिनय से जीते दिल
विज्ञापन
बाल भवन में सीता स्वयंवर का मंचन करते नन्हे कलाकार।
हिसार। बाल भवन में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय निपुण रामलीला प्रतियोगिता में नन्हे कलाकारों ने रामायण के प्रसंगों का मंचन कर अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों ने शानदार संवाद अदायगी और आत्मविश्वास के साथ रामायण के पात्रों को मंच पर जीवंत किया।
प्रतियोगिता में अग्रोहा ब्लॉक के राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला लांधड़ी की टीम ने राम-भरत मिलाप का मंचन कर पहला स्थान हासिल किया।निपुण हरियाणा मिशन के तहत शिक्षा विभाग की ओर से हिसार और हांसी के 504 स्कूलों में निपुण रामलीला गतिविधि करवाई गई थी।
जिले के नौ ब्लॉक में आयोजित इस गतिविधि में प्रत्येक ब्लॉक से नौ विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। ब्लॉक स्तर की प्रस्तुतियों के आधार पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए श्रेष्ठ टीमों का चयन किया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में अग्रोहा, हांसी प्रथम और उकलाना ब्लॉक की टीमों ने हिस्सा लिया। अग्रोहा ब्लॉक के राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला लांधड़ी के विद्यार्थियों ने राम-भरत मिलाप, हांसी प्रथम ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणा खुर्द की टीम ने राम-शबरी मिलन और उकलाना ब्लॉक के राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला पाबड़ा की टीम ने सीता स्वयंवर का मंचन किया।
प्रतियोगिता में लांधड़ी की टीम प्रथम, ढाणा खुर्द की टीम द्वितीय और पाबड़ा की टीम तृतीय स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर रही टीम को तीन हजार और तीसरे स्थान पर रही टीम को दो हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रामरतन, जिला परियोजना समन्वयक विजेंद्र सिंह, जिला एफएलएन समन्वयक प्रमोद कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी विजेंद्र पुनिया और सुरेश चंद्र सहित शिक्षक व शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम
मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उसमें कला, संस्कृति और गतिविधि आधारित शिक्षण को शामिल करना जरूरी है। इससे बच्चों में सीखने की स्वाभाविक रुचि बढ़ती है। जिला परियोजना समन्वयक विजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में स्थान हासिल करने से अधिक महत्वपूर्ण बच्चों की सहभागिता और मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का साहस है।