फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rakshabandhan: Sisters were forced to stand and travel during the free journey

रक्षाबंधन : निशुल्क यात्रा के दौरान बहनें खड़े होकर सफर करने को हुई मजबूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan: Sisters were forced to stand and travel during the free journey
हिसार। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को 15 वर्षीय बच्चे के साथ निशुल्क यात्रा का तोफा दिया है। रविवार रात 12 बजे तक यह नियम लागू रहेगा। इस दौरान सरकार ने आदेश जारी किए थे कि रोडवेज बसों में सिर्फ 50 प्रतिशत यात्री बैठ सकेंगे। कोरोना के बचाव के नियमों का पालन किया जाएगा। लेकिन शनिवार को निशुल्क सफर की समय अवधि शुरू होते ही इन नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आई। हकीकत यह रही कि सभी बसें सवारियां से खचाखच भरी थीं और अधिकतम यात्रियों ने मास्क तक नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

निशुल्क यात्रा के दौरान महिलाएं खड़े होकर सफर करने को मजबूर दिखाई दीं। कुछ यात्री खिड़की पर लटके नजर आए। बस स्टैंड पर सुबह 10 बजे से ही महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। रोडवेज प्रशासन की ओर से दोपहर 12 बजे महिलाओं को फ्री सफर करने की अनाउसमेंट की गई तो महिलाओं और बच्चों की भीड़ बसों की ओर दौड़नी शुरू हो गई। हालांकि भीड़ के चलते काफी महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले शुक्रवार को रोडवेज अधिकारियों ने वादा किया था कि सरकार के आदेश पर नियमों का पालन कराया जाएगा। किसी भी सूरत में बसों में 50 प्रतिशत से ज्यादा सवारियां नहीं बैठाई जाएंगी। बसों में बैठने से पहले सभी के हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे। लेकिन ऐसा कुछ शनिवार को दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

आज रात 12 बजे तक रहेगा सफर फ्री
सरकार की ओर से रक्षाबंधन से एक दिन पहले दोपहर 12 बजे से महिलाओं के लिए फ्री सफर की सुविधा दी गई। इस दौरान 15 साल तक के बच्चे भी निशुल्क सफर कर सकते हैं। सरकार की ओर से आज रात 12 बजे तक महिलाओं और बच्चों के लिए फ्री सफर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी ओर से सरकार के आदेश का पालन किया जा रहा है, लेकिन महिलाएं नहीं मान रही हैं। बसों के पास कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मना करने के बावजूद महिलाएं और बच्चे जबरदस्ती बस में चढ़ रहे हैं। - आत्माराम, डीआई, हिसार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed