फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rakesh, an accused in the murder case of gangster Vinod Panu, sent to jail.

Hisar News: गैंगस्टर विनोद पानू हत्याकांड के आरोपी राकेश को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Rakesh, an accused in the murder case of gangster Vinod Panu, sent to jail.
हिसार। गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा के हत्यारोपी खरड़ निवासी राकेश को पुलिस ने सोमवार को तीन दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अभी दूसरे हमलावर अजय को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए पानीपत पुलिस से संपर्क नहीं किया है। अजय पर पानीपत में आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर हत्याकांड के संबंध में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

सोमवार को प्रेसवार्ता में एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि कोर्ट परिसर में पुलिस चौकी खुलने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। इसके अलावा कोर्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या 32 से बढ़ाकर 40 कर दी गई है। अजय को पानीपत पुसिल ने अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हिसार पुलिस जल्द ही उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर विनोद हत्याकांड के संबंध में पूछताछ करेगी। कोर्ट परिसर में बख्तरबंद वाहन भी तैनात कर दिया है जिसे पहले हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed