फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Raju Punjabi Death: Millions of followers on Facebook, released last song from hospital on August 12

Raju Punjabi Death: फेसबुक पर लाखों फोलोअर्स, 12 अगस्त को अस्पताल से रिलिज किया था आखिरी गाना, लिखी ये पोस्ट

Tue, 22 Aug 2023 02:53 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 22 Aug 2023 02:53 PM IST
सार

हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी के निधन पर कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजली दी। वहीं, जिंदल अस्पताल के चिकित्सकाें ने बताया कि मंगलवार सुबह 4 बजकर 38 मिनट पर राजू पंजाबी ने आखिरी सांस ली। सोमवार को शाम 5.30 बजे उन्हें जिंदल अस्पताल दोबारा से भर्ती किया गया था।

विज्ञापन
Raju Punjabi Death: Millions of followers on Facebook, released last song from hospital on August 12
हरियाणवी गायक राजू पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजू पंजाबी के फेसबुक पर दस लाख फोलोअर हैं। राजू पंजाबी ने 15 अगस्त को आखिरी पोस्ट में लोगों आजादी दिवस की बधाई दी थी। इससे पहले 12 अगस्त को फेसबुक पर पोस्ट डाली। जिसमें उन्होंने लिखा कि थोड़ा बीमार हूं लेकिन नमस्कार, राम- राम ,प्रणाम सबने आज मेरे दिल का सबसे करीब गाना रिलिज होने वाला है। आज शाम 6 बजे।

विज्ञापन


इस गाने ने मेरा कम से कम दो साल इंतजार कराया है। कारण गाना इतना अच्छा है। गीत के बोल हैं आपसे मिलकर यारा हमको अच्छा लगा...। दो अगस्त को फेसबुक पर डाली पोस्ट में बेटी का जन्मदिन मनाते हुए उसकी पोस्ट डाली। राजू पंजाबी ने लिखा कि राम राम जी आज मेरी लाडली बेटी नोबिता का जन्मदिन है। आप अपना आशीर्वाद जरुर दें।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर हरियाणवी कलाकारों ने दी श्रद्धांजली

  • देव कुमार देवा ने लिखा कि हरियाणवी मां बोली में चार चांद लगाने वाले दिल अजीज भाई जैसे दोस्त राजू पंजाबी हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हरियाणवी कलाकार अजय हुड्डा ने फेसबुक पर लिखा राजूू पंजाबी भाई जी आप यू चले जाओगे हमें छोड़कर अचानक सोचा न था। आपकी जगह कोई नहीं ले पाएगा न दिल में न हरियाणवी इंडस्ट्री में।
  • अमित सैनी रोहतकिया ने लिखा ब्लैक डे .. आज हरियाणे का राजू पंजाबी ही नहीं संगीत ही खत्म हो गया।शायद ही कोई इस महान शख्सयित जैसा हो सकता है।
  • हरियाणवी कलाकार रुचिका जांगिड ने लिखा यकीन नहीं हो रहा कि राजू पंजाबी हमारे बीच नहीं रहे। हरियाणवी इंडस्ट्री इस मुकाम तक लाने में आपका बहुत बड़ा योगदान रहा। आज हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।
  • मासूम शर्मा ने लिखा हरियाणवी संगीत को बड़ा आयाम देने वाले बहुत ही अदभुत गायक, बहुत गजब के इंसान आज ये दुनिया छोड़कर चले गए। राजू पंजाबी भाई आप हमेशा दिलों पर राज करोगे।
  • पहलवान योगेश्वर दत्त ने लिखा हरियाणवी बोली और गीतों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले जाने माने गायक कलाकार राजू पंजाबी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

सुबह 4.38 पर ली आखिरी सांस
जिंदल अस्पताल के चिकित्सकाें ने बताया कि मंगलवार सुबह 4 बजकर 38 मिनट पर राजू पंजाबी ने आखिरी सांस ली। सोमवार को शाम 5.30 बजे उन्हें जिंदल अस्पताल दोबारा से भर्ती किया गया था। 8 अगस्त को उन्हें जिंदल अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद उन्हें 17 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी गई थी। उन्होंने 12 अगस्त को अस्पताल से ही अपना गाना रिलिज किया था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 21 अगस्त की रात दोबारा से भर्ती कराया गया था।

अनु कादयान, मासूम शर्मा, अजय हुड्डा, जगबीर राठी समेत अन्य कलाकार दाह संस्कार के लिए पहुंचे

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री को विदेशों तक पहुंचने वाले सुरो के सरताज राजू पंजाबी के निधन से हरियाणा समेत विदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। रोहतक से मासूम शर्मा अन्नू कादयान अजय हुड्डा जगबीर राठी समेत अनेक कलाकार उनके पैतृक गांव राजस्थान के रावतसर खेड़ा में दाह संस्कार के लिए पहुंचे गए हैं।

यार दोबारा नहीं मिलने गीत गाकर हुए थे प्रसिद्ध
राजू पंजाबी में सन 2013 में पहला गाना यार दोबारा नहीं मिलने रिलीज किया था। इसी गाने से राजू पंजाबी ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद अनेकों गाने राजू पंजाबी ने म्यूजिक इंडस्ट्री को दिए जिससे उन्होंने विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed