फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rain occurred in 18 districts of Haryana Due to effect of western disturbance hailstorm also occurred

Haryana: पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18 जिलों में बारिश, कहीं-कहीं ओले भी गिरे; दिन का तापमान 11 डिग्री तक गिरा

Sat, 03 May 2025 10:07 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 03 May 2025 10:07 AM IST
सार

हरियाणा में 3 मई को तेज गति से दक्षिणी पूर्वी ठंडी हवाएं चलने की संभावना है और बीच बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे। सिर्फ बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 3 से 6 मई को एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएगा।

विज्ञापन
rain occurred in 18 districts of Haryana Due to effect of western disturbance hailstorm also occurred
बारिश - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मौसम में बदलाव आया। इस दौरान 18 जिलों में बारिश हुई। कई जिलों में ओले भी गिरे। बारिश के कारण दिन के तापमान में 11 डिग्री तक गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो शनिवार को एक विक्षोभ सक्रिय होगा। 4 व 5 मई को बारिश के संंबंध में भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव और पश्चिमी व पूर्वी हवाओं के मिलने से 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। अंधड़, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। वीरवार रात को पहले उत्तरी जिलों और अलसुबह तक बाकी बचे हिस्सों में बारिश की गतिविधियों का विस्तार देखने को मिला। इस बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। फिलहाल हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में दिन व रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
3 मई को तेज गति से दक्षिणी पूर्वी ठंडी हवाएं चलने की संभावना है और बीच बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे। सिर्फ बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 3 से 6 मई को एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान तेज गति से हवाएं चलने, अंधड़ और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed