फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rain in Haryana Due to the effect of WD, Nautapa from today, know the upcoming weather

Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दूसरे दिन भी बारिश, पारा गिरा, नौतपा आज से, जानें आगामी मौसम का हाल

Thu, 25 May 2023 12:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 25 May 2023 12:27 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी और लू के स्थान पर काली घटाएं छाई हुई हैं।

विज्ञापन
Rain in Haryana Due to the effect of WD, Nautapa from today, know the upcoming weather
बुधवार देर शाम को बारिश के दौरान भिवानी के सरकुलर रोड से गुजरता रेहड़ी चालक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दूसरे दिन बुधवार को भी हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई। लगातार दो दिनों से हो रही बादलवाही व बारिश से दिन के तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो गुरुवार को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है। इसके साथ ही वीरवार से नौपता भी शुरू हो रहा है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी और लू के स्थान पर काली घटाएं छाई हुई हैं। बादलवाही, तेज गति से ठंडी हवाएं और बारिश की गतिविधियों ने मौसम खुशनुमा व सुहावना बना दिया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह पश्चिमी विक्षोभ के असर से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, कैथल, जींद, पानीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, यमुनानगर व महेंद्रगढ़ जिले में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। वहीं, चरखी दादरी, झज्जर व महेंद्रगढ़ में कुछ स्थानों पर तेज गति की हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। मौसम में इस बदलाव से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में तापमान में गिरावट दर्ज हुई। बुधवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान 21.0 से 26.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में 3.0 से 8.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई और यह सामान्य से नीचे रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 31.0 से 37.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इसमें एक ही दिन में 7.0 से 13.0 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई।


ऐसा रहेगा मौसम
वर्तमान में राजस्थान पर निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर बने कम दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के पंजाब के ऊपर आने व जयपुर के पास हवाओं की एक द्रोणी (टर्फ) बनने के कारण 25 मई को बारिश में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 26 और 29 मई को भी नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मई के अंत तक लगातार प्री मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही है।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

  • बालसमंद, हिसार-1.5 एमएम
  • झज्जर-0.2 एमएम
  • जगदीशपुर, सोनीपत-2.5 एमएम

नोट : ये आंकड़ें सुबह 8.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed