{"_id":"60c901588ebc3e2ff55cea58","slug":"rain-in-district-area-hisar-news-rtk613160233","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, उमस से मिली राहत
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से जहां लोगों को उमस के कारण बढ़ी गर्मी से राहत मिली, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, हिसार में सोमवार की देर रात से मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे तक 24 एमएम बारिश दर्ज की गई।
सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक 14 एममए बारिश हुई और मंगलवार दोपहर बाद 10 एमएम बारिश दर्ज की हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और शाम के समय प्रदेश भर में ठंडी हवाएं चलती रहीं।
एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार, नमी वाली हवाओं की सक्रियता व उत्तरी हरियाणा के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते प्रदेश में बुधवार को भी ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इसके बाद 17 जून को भी कहीं-कहीं हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
प्रदेश विभिन्न स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 38.2 26.6
भिवानी 36.3 27.3
हिसार 36.8 23.5
करनाल 37.7 27.0
नारनौल 38.8 25.6
रोहतक 31.2 26.2
गुरुग्राम 38.4 26.5