{"_id":"5e614da18ebc3ec54855d6fb","slug":"rain-hisar-news-rtk5456290117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 12 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देगी सरकार : दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 12 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देगी सरकार : दलाल
विज्ञापन
03 - कृषि मंत्री को ओलावृष्टि से खराब हुई फसल दिखाते हुए किसान।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने के लिए वीरवार को कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने खेतों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार प्रभावित किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने बीमा करवाया है, उनका अधिकारी गांवों में पहुंचकर मुआवजे के लिए फार्म भरवाएंगे और जिनका बीमा नहीं था, उन्हें सरकारी खजाने से 12 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा।
गौरतलब है कि सिवानी क्षेत्र में लगातार ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। ओलावृष्टि से हुए नुकसान के बाद मायूस किसानों का हाल जानने के लिए वीरवार को कृषि मंत्री जेपी दलाल खुद गांव मिठ्ठी, मोरकां, सिवाच और गरवां आदि गांवों में पहुंचे। कृषि मंत्री के गांव में आने की सूचना मिलने के बाद किसान ओलों से बर्बाद हुईं फसलों की टहनियां लेकर सड़क पर ही मंत्री की राह ताकने लगे। किसी के हाथ में सरसों, तो किसी के हाथों में गेहूं-चने की टहनियां थीं। जैसे ही कृषि मंत्री किसानों के बीच पहुंचे तो किसानों ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान के बारे में बताया। कृषि मंत्री ने किसानों को उनके नुकसान की भरपाई का भरोसा दिलाया और कहा कि सरकार खराब हुई फसल की रिपोर्ट मिलते ही मुआवजे का वितरण करेगी। उन्होंने कहा कि वे किसानों की तकलीफों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और सरकार भी किसानों को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। इस मौके पर भाजपा के मंडल प्रधान लाल सिंह लालू, मार्केट कमेटी के चेयरमैन अनिल झाझड़िया, उमेद मतानिया, कृष्ण हेतमपुरिया, गजानंद अग्रवाल, सोनू मिठ्ठी, राजू मोरकां, सुनील थेपड़ सहित कई किसान मौजूद थे।
दुख की घड़ी में सरकार किसानों के साथ : दलाल
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री दलाल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी सरकार किसानों के साथ है। दलाल ने कहा कि जिन किसानों ने बीमा करवाया था, उनके फार्म अधिकारी गांव-गांव जाकर भरवाएंगे और जिन्होंने बीमा नहीं करवाया है, उनको सरकारी खजाने से 12 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देगी। उन्होंने बातचीत में स्वीकार किया कि गांवों में ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है और उनके एक-एक दाने का मुआवजा सरकार की तरफ से दिया जाएगा।