{"_id":"62f92f06eebf951e9d2eae8e","slug":"rain-brings-relief-from-heat-in-hisar-after-11-days-hisar-news-hsr6392560110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में 11 दिन बाद बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में 11 दिन बाद बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
हिसार। आखिरकार 11 दिन के लंबे इंतजार के बाद शहर में रविवार रात को बादल बरसे। करीब आंधे तक हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया। इससे पहले दिन भर बादल व सूर्य में आंख मिचौली का खेल चलता रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। मगर दिन चढ़ते-चढ़ते मौसम साफ हो गया। इस कारण से उमस वाली गर्मी पैदा हो गई। हालांकि शाम को आसमान में फिर से काले बादल छाए गए। रात करीब 8 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ ही देर में हल्की बारिश शुरू हो गई, जो करीब आधे घंटे तक चली।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार शनिवार से मानसून की टर्फ रेखा का पश्चिमी सिरा वापस उत्तर भारत की तरफ लौट गया है, जिसके कारण बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम बंगाल पर बना हुआ है। इसके अलावा एक नया लो प्रेशर एरिया उत्तर बंगाल की खाड़ी में बन गया है। इनके असर से 16 अगस्त तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां दर्ज होंगी।
इस माह अभी तक हुई 59 प्रतिशत कम बारिश
अगर अगस्त की बात करें तो जिले में 1 से 14 अगस्त तक 39.2 एमएम बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 95.3 एमएम है। वहीं 1 जून से 14 अगस्त तक की बात करें तो इस दौरान 260.4 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 200.8 एमएम बारिश होती है। इस तरह से अभी तक सामान्य से 30 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।