Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rain and hailstorm in Sirsa, new western disturbance will be active from 7th

Hisar News: सिरसा में बारिश के साथ ओलावृष्टि, 7 से नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rain and hailstorm in Sirsa, new western disturbance will be active from 7th
हिसार। प्रदेश में हुई बारिश के चलते तापमान में काफी तेजी से गिरावट आई है। चार जिलों में रात का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। शनिवार को सिरसा जिले में हल्की बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई। पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म हो जाने से मौसम साफ रहेगा। 7 अप्रैल को एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के उत्तरी जिलों में बारिश की संभावना बनेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में 14 मार्च के बाद से लगातार मौसम परिवर्तन शील बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 3 अप्रैल को राज्य के अधिकतर स्थानों पर तेज गति की हवाओं आंधी -अंधड़ , हल्की बारिश, बूंदाबांदी हुई। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया। शनिवार को प्रदेश में लगातार बादलों की आवाजाही देखने को मिलीं। सिरसा ,फतेहाबाद जिलों में तेज़ गति की हवाओं के साथ हल्की बारिश बूंदाबांदी तथा सिरसा जिले में ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार को प्रदेश उत्तरी जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार को वर्तमान मौसम प्रणाली हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल जाएगी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। अंबाला में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री रहा तो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है। हिसार में 17.9 सामान्य से 0.3 कम, महेंद्रगढ़ में सामान्य से 2.3 कम 18.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अधिकतर जिलों का तापमन 17 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed