फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Railways is considering running Vande Bharat train from Jaipur to Chandigarh soon: MP Dharambir

रेलवे जल्द ही जयपुर से चंडीगढ़ वंदे भारत ट्रेन चलाने पर कर रहा विचार : सांसद धर्मबीर

Tue, 26 Sep 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 26 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Railways is considering running Vande Bharat train from Jaipur to Chandigarh soon: MP Dharambir
हिसार से हैदराबाद चलने वाली नई साप्ताहिक एक्सप्रैस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंचे। 
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि रेलवे जल्द ही जयपुर से चंडीगढ़ वंदे भारत ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है। इस ट्रेन के शुरू होने से राजस्थान और हरियाणा की राजधानी से सीधे सिवानी के लोगों का संपर्क जुड़ेगा। चूंकि इस ट्रेन का ठहराव भी सिवानी में होगा।
विज्ञापन


सांसद धर्मबीर सिंह मंगलवार सुबह सिवानी स्थित रेलवे स्टेशन पर हिसार से हैदराबाद चलने वाली नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे। उन्होंने विधिवत रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने कहा यह ट्रेन हिसार सिवानी ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा को सीधे दक्षिण से जोड़ेगी।
विज्ञापन


सांसद ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा अगला चुनाव भी भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से ही लड़ेंगे। केंद्र में बीजेपी सरकार का आना तो तय है ही साथ ही हरियाणा में भी लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी। इस मौके पर पूर्व पार्षद सुभाष जोधकरण, ठेकेदार प्रदीप पिलानिया, सुरेश खटक, पूर्व जिला पार्षद उमेद मतानियां, मुंशीराम शर्मा, रोहताश श्योराण, सुशील, संजय राणा, नरेश केडिया, दीनदयाल बंसल, विनोद जांडीवाल, बाबू केडिया, सुशील सिंगला, अजीत बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed