फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Railways had plenty of promises, so far, failed

खूब चली वादों की रेल, अब तक सब फेल

Tue, 14 Oct 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 14 Oct 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
Railways had plenty of promises, so far, failed

पिछले दो सप्ताह से शहर में विभिन्न पार्टियों की ओर से किया जा रहा रैलियों का शोर अब थम गया है। प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने रोड शो निकालकर अपनी ताकत का अहसास करवाया।

विज्ञापन


अब न भोपू कान फोड़ेंगे और न ही जनसभाएं होंगी। अब प्रत्याशी अगर चुनाव प्रचार करते पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अब नेता बंद कमरे में बैठकर और घर-घर जाकर रूठों को मनाकर जीत के लिए अंतिम शॉट लगाएंगे। इन दिनों प्रत्याशियों ने जनता पर वादों और दावों की खूब बरसात की।
विज्ञापन


आपने सभी को सुना और समझा। अब आपकी बारी है मतदान के इस महायज्ञ में आहुति डालने की। मंगलवार को प्रत्याशियों को अपनी कसौटी पर परखें और बुधवार को अपने मत का सही प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब रात में जोड़तोड़ की राजनीति
सोमवार से चुनाव प्रचार बंद होने के साथ ही पार्टी प्रत्याशी अब रात में लोगों के घर-घर जाकर जोड़ तोड़ की राजनीति में लग गए हैं।

बुधवार को तो चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रत्याशियों के पास मंगलवार का ही दिन शेष हैं। प्रत्याशियों को लोगों को अपने साथ जोड़ने और उनके पक्ष में वोट डालने के लिए सिर्फ मंगलवार का ही दिन है। इस एक दिन में प्रत्याशी रूठों को मनाने के भी प्रयास करेंगे।

प्रत्याशी लगे बूथ मैनेजमेंट में
चुनाव प्रचार से फ्री होने के साथ ही प्रत्याशियों ने बूथ लेवल पर पार्टी और अपनी स्थिति का पता लगाने के लिए कार्यकर्ताओं से मंत्रणा करनी शुरू कर दी है।


प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ मैनेजमेंट में लग गए हैं। प्रत्याशी अब ये पता लगाने में जुट गए हैं कि किस बूथ नंबर पर वो कमजोर हैं और किस बूथ पर पार्टी की स्थिति मजबूत है। कमजोर बूथ पर जोर लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed