फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   railway station

बीकानेर मंडल के अधिकारियों को एस्केलेटर की लुक नहीं आई पसंद, शीट बदलने का काम शुरू

Tue, 13 Aug 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
railway station
23 - रेलवे स्टेशन पर एस्केलेट की शीट बदलने के काम में लगे कर्मचारी। - फोटो : Hisar
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर लगाए गए एस्केलेटर की लुक बीकानेर मंडल के अधिकारियों को पसंद नहीं आई। उन्होंने यहां के स्थानीय अधिकारियों को एस्केलेटर के बीच लगी शीट को तुरंत प्रभाव से बदलने के आदेश दिए। उसके बाद से सोमवार को शीट बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। अब मंगलवार से यात्रियों को नियमित एस्केलेटर की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, रेलवे स्टेशन पर लगे एस्केलेटर का रविवार को सांसद बृजेंद्र सिंह ने उद्घाटन किया था। इस दौरान बीच में तीन बार एस्केलेटर बंद हो गया था। ऐसे में आधे यात्री एस्केलेटर से नीचे उतारे गए। फिर दोबारा से एस्केलेटर चलाया गया, लेकिन रात 11 बजे एस्केलेटर को बंद कर दिया गया और सोमवार को इसकी शीट बदलने का काम शुरू किया गया। इस काम को पूरा करने के लिए तीन कर्मचारी लगे हुए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा, अब नहीं आएगी एस्केलेटर में कोई दिक्कत
उधर रेलवे अधिकारियों का दावा है कि अब एस्केलेटर में कोई दिक्कत नहीं आएगी। रोजाना यात्री इसकी सुविधा ले पाएंगे। रविवार को उद्घाटन करने पहुंचे सांसद बृजेंद्र सिंह ने भी एस्केलेटर की समय-समय पर मेंटेनेंस करने के आदेश दिए थे। साथ ही उन्होंने कहा था कि यहां तकनीकी स्टाफ की व्यवस्था भी की जाए, ताकि इसमें कोई खराबी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकानेर मंडल के अधिकारियों को एस्केलेटर की लुक पसंद नहीं आई थी। उन्होंने एस्केलेटर के बीच लगाई गई शीट को बदलने के आदेश दिए थे। काम शुरू कर दिया गया है। मंगलवार से आमजन के लिए एस्केलेटर शुरू कर दिया जाएगा।
- मेंडलिफ कटियार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, इलेक्ट्रिक, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed