{"_id":"68c086154624fb204e00aaf0","slug":"railway-police-launched-awareness-campaign-case-registered-against-7-people-for-taking-out-two-wheelers-from-under-closed-gate-hisar-news-c-21-hsr1020-706288-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रेलवे पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, बंद फाटक के नीचे से दोपहिया वाहन निकालने पर 7 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रेलवे पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, बंद फाटक के नीचे से दोपहिया वाहन निकालने पर 7 के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
हिसार। जीआरपी और आरपीएफ ने मंगलवार को अभियान के तहत सातरोड और हांसी में ग्रामीणों और यात्रियों को जागरूक किया। इस दौरान रेलवे पुलिस की ओर से सातरोड रेलवे यार्ड में स्थित बंद समपार फाटक के नीचे से दोपहिया वाहन निकालने वाले 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। अब कोर्ट की ओर से जुर्माना लगाया जाएगा।
इस दौरान हांसी के स्टेशन अधीक्षक रामरूप भी मौजूद रहे। सातरोड में कैंट पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए आरपीएफ से उप निरीक्षक रणबीर सिंह ने कहा कि कोई भी चलती ट्रेन या मालगाड़ी पर पत्थर न फेंके। चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने का प्रयास न करें। पायदान पर खड़े होकर यात्रा न करें।
आरपीएफ इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि पिछले माह गोरखधाम एक्सप्रेस पर कुछ युवकों ने पत्थरबाजी की थी। जो गलत है। ऐसे में जीआरपी और आरपीएफ मिलकर जागरूकता अभियान चला रही है। अभियान 15 दिन तक चलेगा। इस मौके पर आरपीएफ से उप निरीक्षक ज्योति शर्मा, हेड कांस्टेबल रामअवतार, कांस्टेबल संजय आदि मौजूद रहे।