{"_id":"657213d79032802f09013c34","slug":"rail-traffic-will-be-affected-on-hisar-rewari-route-on-10-11-december-hisar-news-c-21-hsr1020-274838-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिसार-रेवाड़ी रूट पर 10-11 दिसंबर को रेल यातायात रहेगा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिसार-रेवाड़ी रूट पर 10-11 दिसंबर को रेल यातायात रहेगा प्रभावित
विज्ञापन
हिसार। रेवाड़ी-हिसार रेलखंड पर झाडली स्टेशन पर 10 व 11 दिसंबर को फाटक संख्या 27 पर आयूबी निर्माण के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार गाड़ी संख्या 04787 भिवानी-रेवाड़ी रेलसेवा 10 दिसंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14715 हिसार-जयपुर रेलसेवा 11 दिसंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04782, रेवाड़ी-बठिण्डा रेलसेवा 10 दिसंबर को रेवाड़ी के स्थान पर भिवानी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 14734, जयपुर-बठिण्डा रेलसेवा 12 दिसंबर को जयपुर के स्थान पर हिसार से संचालित संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा जयपुर-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 14734, जयपुर-बठिंडा रेलसेवा 10 दिसंबर को जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग वाया रेवाड़ी-भिवानी-हिसार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-लोहारू-सादुलपुर-हिसार होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14030, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर रेलसेवा 10 दिसंबर को मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-भिवानी-हिसार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-लोहारू-सादुलपुर-हिसार होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा 11 दिसंबर को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग हिसार-भिवानी-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग हिसार-सादुलपुर-लोहारू-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।