फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Quantity of mineral elements should be increased in food crops: Prof. BR Kamboj

खाद्य फसलों में खनिज तत्वों की बढ़ाई जाए मात्रा : प्रो. बीआर कांबोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Quantity of mineral elements should be increased in food crops: Prof. BR Kamboj
कार्यक्रम के दौरान मेनुअल का विमोचन करते मुख्यातिथि प्रोफेसर बी.आर. काम्बोज व मौजूद अन्य। - फोटो : Hisar
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने कहा कि मुख्य खाद्य फसलों में खनिज तत्वों की मात्रा को बढ़ाने पर जोर दिया जाना चाहिए। वैज्ञानिक पारंपरिक और आणविक दृष्टिकोण के माध्यम से जैव-फोर्टिफिकेशन द्वारा खनिज तत्वों की मात्रा को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

वे विश्वविद्यालय के आणविक जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी और जैव सूचना विज्ञान विभाग की ओर से पारंपरिक और आणविक दृष्टिकोण के माध्यम से प्रधान खाद्य फसलों के जैव-फोर्टिफिकेशन विषय पर आयोजित 21 दिवसीय शीतकालीन स्कूल प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मुख्य अतिथि ने वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि वे इस प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आने वाली समस्या के समाधान के लिए सामूहिक रूप से विचार-विमर्श कर कार्य करें।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान कुपोषण उन्मूलन के लिए प्रभावी आंशिक कौशल के साथ सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करने के लिए बुनियादी और व्यावहारिक तकनीकों को शामिल करने पर भी जोर दिया। इस दौरान शीतकालीन स्कूल संबंधी एक मैनुअल का विमोचन किया गया। इस मौके पर पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. सुधीर कुमार, ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा, अधिष्ठाता डॉ. केडी शर्मा, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. शिखा यशवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed