फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Public Health Department installed motor in Netaji Colony, it broke down after 5 minutes

Hisar News: नेताजी कॉलोनी में जनस्वास्थ्य विभाग ने लगाई मोटर, 5 मिनट बाद ही खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Public Health Department installed motor in Netaji Colony, it broke down after 5 minutes
 नेताजी कॉलोनी चौक पर लाई गई पुरानी मोटर, जिसे लोगों ने लगाने से मना कर दिया। 
हिसार। जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से नेताजी कॉलोनी में लगाई गई मोटर 5 मिनट में ही खराब हो गई। मोटर खराब होने से कॉलोनी की मुख्य सड़क पर सीवर का पानी जमा हो गया। यह देखकर लोग भड़क गए और लोगों ने जनस्वास्थ्य मंत्री के आवास पर धरना देने का फैसला किया। लोग एकत्रित होकर मंत्री के आवास पर पहुंचे तो मंत्री ने चुनाव के बाद उनकी सभी समस्याओं का स्थायी समाधान करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों को मौके पर तुरंत नई मोटर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बता दें कि जनस्वास्थ्य विभाग ने नेताजी कॉलोनी चौक पर बने एक मैनहोल पर मोटर लगाई हुई है। इस मोटर की मदद से सीवर के पानी को लिफ्ट करके मिल गेट की लाइन में डाला जाता है। मगर पिछले कुछ दिनों में यह मोटर कई बार खराब हो गई। इसी बीच 4 दिन तक जब विभाग ने मोटर नहीं बदली तो यहां सड़क पर सीवर का पानी भर गया। इसे लेकर लोगों ने चौक पर ही धरना दे दिया। आखिर में अधिकारियों ने इस मोटर को बदलवाने व सड़क पर भरे पानी की निकासी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


5 मिनट बाद ही मोटर में से निकला धुआं

कॉलोनी निवासी नरसिंह शर्मा ने बताया कि वीरवार शाम को अधिकारियों ने यहां चौक पर जैसे ही मोटर लगाई, उसके 5 मिनट बाद ही इसमें से धुआं निकलने लगा। मोटर के जलने से रात को ही सड़क पर सीवर का पानी भर गया। शुक्रवार सुबह जैसे ही लोगों ने सड़क पर पानी भरा देखा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद लोगों ने जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के कैमरी रोड आवास पर धरना देने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय समाधान की उठाई मांग

जनस्वास्थ्य मंत्री के समक्ष वार्ड 7 के निवर्तमान पार्षद मनोहर लाल ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर इस सीवर लाइन को लाहौरिया चौक एसटीपी को जाने वाली लाइन में जोड़ दिया जाए तो इसका स्थायी समाधान हो सकता है। वहीं मंत्री के अधिकारियों को फोन करने के बाद मौके पर ट्रैक्टर बरमा लगा दिया गया। हालांकि अधिकारी एक पुरानी मोटर लेकर यहां पहुंचे, लेकिन लोगों ने पुरानी मोटर की जगह नई मोटर लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed