फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Public concern day will decide the political future of Haryana: Digvijay Chautala

हरियाणा का राजनैतिक भविष्य तय करेगा जनसरोकार दिवस : दिग्विजय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Public concern day will decide the political future of Haryana: Digvijay Chautala
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय चौटाला। - फोटो : Hisar
हिसार। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के तीसरे स्थापना दिवस पर झज्जर में आयोजित होने वाले जनसरोकार दिवस कार्यक्रम को लेकर रविवार को एक बैठक यहां हुई। बैठक में जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह, राज्य मंत्री अनूप धानक व प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि झज्जर में आयोजित होने वाला जनसरोकार दिवस प्रदेश का सुनहरा राजनैतिक भविष्य तय करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि जेजेपी जननायक ताऊ देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रही है, इसके स्थापना दिवस में हर विधानसभा हल्के से भागीदारी सुनिश्चित करना अत्यावश्यक है। उन्होंने पदाधिकारियों से इसके लिए गांव व वार्ड स्तर पर बैठक कर इसे सफल बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर परराष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, भाग सिंह छातर, जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, धर्मपाल वर्मा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, वीरेंद्र चौधरी, अमित बूरा, सिल्क पूनिया, मास्टर भीम सिंह, कर्ण सिंह दैपल, अनिल बालकिया, अनूप धनखड़, अमित ग्रोवर, सत्यवान बिछपडी, जितेंद्र भ्याणा, एडवोकेट तरुण गोयल, गौरव सैनी, राजेंद्र चुटानी, अमरदीप सभरवाल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed