फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Protest against online transfer policy

Hisar News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 24 Dec 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 24 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Protest against online transfer policy
अग्रोहा। बिजली घर के बाहर मंगलवार को ऑल हरियाणा पावर वर्कर यूनियन के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी सहित अन्य मांगों के लिए लेकर भूख हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। बिजली सब-यूनिट के प्रधान विजेंद्र पूनिया ने कहा कि सरकार की ओर से प्रस्तावित ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। बिजली लाइनों से जुड़े हादसे आए दिन होते रहते हैं। ऐसे में बार-बार तबादले से कर्मचारियों की सुरक्षा पर खतरा और बढ़ जाएगा। सरकार ने समय रहते ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी वापस नहीं ली, तो कर्मचारी एकजुट होकर निर्णायक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अग्रोहा क्षेत्र की सभी यूनिटों के कर्मचारियों ने एकजुट होकर भूख हड़ताल में भाग लिया। प्रदर्शन में उमेश बूरा, रमेश कुमार, बलबीर, राजू सोनी, मुकेश कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed