{"_id":"689a43f5e147b3115c0a3f81","slug":"protest-against-non-release-of-salary-of-kaushal-rojgar-employees-hisar-news-c-21-hsr1005-686259-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कौशल रोजगार कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किए जाने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कौशल रोजगार कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किए जाने के विरोध में किया प्रदर्शन
Tue, 12 Aug 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किए जाने के विरोध में सोमवार को कैमरी रोड स्थित कार्यालय के समक्ष गेट मीटिंग कर कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया। मीटिंग की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान दीपक लोट ने की तथा संचालन ब्रांच सचिव राकेश शर्मा ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि मंडल नंबर-1 के अधीन कार्यरत कौशल रोजगार कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया गया है। इसके कारण उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उनके ईएसआई कार्ड जारी नहीं किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कौशल रोजगार कर्मचारियों के ईपीएफ में त्रुटियों को भी दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। यूनियन इसको लेकर लगातार आवाज उठा रही है। इस दौरान प्रांतीय महासचिव जरनैल सिंह, प्रांतीय उप प्रधान अफलातून जाखड़, प्रांतीय उप महासचिव राजेश धनखड़, प्रांतीय वरिष्ठ उप प्रधान अजय कुमार ने भी संबोधित किया। संवाद