फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   protest against enhancement

एन्हांसमेंट के खिलाफ सेक्टरवासियों ने एचएसवीपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 25 Sep 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
protest against enhancement
protest against enhancement - फोटो : Hisar
हरियाणा स्टेट सेक्टर्स कन्फेडरेशन के बैनर तले सेक्टर वासियों ने वीरवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जोनल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश के 18 जिलों में एकसाथ किया गया।
विज्ञापन

हिसार में प्रदेश संयोजक यशवीर मलिक के नेतृत्व में सेक्टर वासियों ने फैसला किया कि अगले महीने 15 अक्तूबर को बरोदा उपचुनाव में प्रदेश सरकार का बहिष्कार करने के लिए एक कार्यालय खोला जाएगा। उपचुनाव के क्षेत्र में आने वाले सेक्टरों के प्रतिनिधि लोगों को जागरूक करेंगे कि यह सरकार लोगों से वादा करके मुकर जाती है। जब तक सरकार एन्हांसमेंट खातों से नहीं हटाती है, तब तक जागरूकता अभियान जारी रहेगा। उसी दौरान एचएसवीपी के पंचकूला स्थित मुख्य कार्यालय का घेराव करने का प्लान बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार द्वारा एन्हांसमेंट के मुद्दे पर पिछले तीन सालों से बार-बार बहकाने और बहलाने का कार्य किया गया है। तीन जजों की समिति की सभी सिफारिशें मान ली गई हैं और पिछले वर्ष अगस्त में 63 नंबर इंस्ट्रक्शन जारी कर दी गई थी, जिसके अनुसार कुछ त्रुटियों को छोड़कर लगभग सारी शर्तों को लागू करते हुए पुनर्गणना कर ली गई है, मगर सेक्टर वासियों के खातों से पुराने नोटिस की पुरानी राशि अभी नहीं हटाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यशवीर मलिक, प्रदेश संयोजक
अलग-अलग जिलों में सौंपे गए ज्ञापन
मलिक ने बताया कि सिरसा में राजपाल सिंह, फतेहाबाद में बलदेव बजाज, हिसार में राजकुमार रेड्डू, भिवानी में चिरंजीलाल व हर्षदीप, जींद में रामनिवास ढिगाना, रोहतक में कदम सिंह, पानीपत में बलजीत सिंह, सोनीपत में राजिंदर सिंह राठी, कैथल में हरेंद्र सिंह, झज्जर में आरके जैन, गुरुग्राम में मनोज श्योराण, फरीदाबाद में अर्जुन अवॉर्डी भीमसिंह, रेवाड़ी में शिवकुमार यादव, पंचकूला में भानु प्रसाद शर्मा, हांसी में बीरेंद्र सिंह की अगुवाई में सेक्टर वासियों ने धरने देकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed