फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Protection of intellectual property is very important for scientists and economic development: Prof. Narsi Ram Bishnoi

बौद्धिक संपदा की सुरक्षा वैज्ञानिकों एवं आर्थिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है : प्रो. नरसी राम बिश्नोई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Protection of intellectual property is very important for scientists and economic development: Prof. Narsi Ram Bishnoi
कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. राहुल तनेजा को सम्मानित करते कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई। 
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा है कि वर्तमान समय में दुनिया लगातार बदल रही है। शोध और तकनीक तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में बौद्धिक संपदा की सुरक्षा वैज्ञानिकों और आर्थिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। देश में समृद्ध नवाचार तंत्र तेजी से मजबूत हो रहा है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई विश्वविद्यालय के पेटेंट सेल के सौजन्य से बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) जागरूकता-मसौदा तैयार करना और दाखिल करना विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थे। कार्यशाला का आयोजन हरियाणा सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद पेटेंट सूचना केंद्र के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि गत पांच वर्षों में विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा 82 पेटेंट प्रकाशित किए जा चुके हैं। केवल 2024 में विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने 15 पेटेंट दायर किए जबकि इसी वर्ष छह पेटेंट ग्रांट हो चुके हैं।
विज्ञापन


कार्यशाला के मुख्य वक्ता हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, पंचकूला के वैज्ञानिक डॉ. राहुल तनेजा थे। डॉ. तनेजा ने अपने संबोधन में पेटेंट को दाखिल करने तथा पेटेंट मिलने की प्रक्रिया को विस्तार से बताया। प्रो. नीरज दिलबागी ने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें अपनी खुद की तकनीक को विकसित करने पर अपना ध्यान केंद्रित करना होगा। प्रो. अश्वनी कुमार ने बताया कि हम नई तकनीकों का आविष्कार कर उनको पेटेंट करवाकर और उनका वाणिज्यकरण करके समाज व राष्ट्र के निर्माण में अपना अग्रणी योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर डीन फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंसिज प्रो. सुमित्रा सिंह व विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed