फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Prospects of Rain Again in Haryana Another Western Disturbance to Become Active on the Night of May 10

हरियाणा में फिर से बारिश के आसार: 10 मई की रात एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, तापमान 10 डिग्री गिरा

Wed, 06 May 2026 08:58 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 06 May 2026 08:58 AM IST
सार

हिसार का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। महेंद्रगढ़ में रात का तापमान 19 डिग्री यानी सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा।

विज्ञापन
Prospects of Rain Again in Haryana Another Western Disturbance to Become Active on the Night of May 10
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद दिन व रात के तापमान में 10 से 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 5 जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार 6 मई को भी बादलों का प्रभाव रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 7 से 10 मई तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 10 मई की रात एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


मई में 3, 4, 5 मई को हुई बारिश ने गर्मी को पूरी तरह से गायब कर दिया। प्रदेश में 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम तापमान अब 30 से 35 डिग्री तक आ गया है। पूरे हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। रोहतक का तापमान पूरे प्रदेश में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मंगलवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


रोहतक में रात का तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री कम रहा। हिसार में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। हिसार का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। महेंद्रगढ़ में रात का तापमान 19 डिग्री यानी सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा। यमुनानगर में दिन का तापमान 30.4 तथा रात का तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में बारिश
महेंद्रगढ़ में 9.5 एमएम
करनाल में 13 एमएम
मेवात में 1.5 एमएम
पानीपत में 2.0 एमएम

नोट : अंबाला, हिसार, चरखी-दादरी में हल्की बूंदाबांदी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed