{"_id":"6a397036b70a898fc30d52aa","slug":"proposal-to-include-in-barwala-tehsil-and-hisar-district-passed-unanimously-hisar-news-c-21-hsr1020-896249-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बरवाला तहसील और हिसार जिले में रहे सरसाना ग्राम पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बरवाला तहसील और हिसार जिले में रहे सरसाना ग्राम पंचायत
विज्ञापन
बरवाला। ग्राम पंचायत सरसाना के ग्रामीणों की बैठक सोमवार काे सरपंच अनीता की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रशासनिक और सामाजिक सुविधाओं के मद्देनजर गांव के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार को बदलने की मांग की गई। इसके लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि 15 दिन में मांग पूरी न होने पर गांव सरसाना के ग्रामीण आसपास के विभिन्न गांवाें के जलघराें में नहर से जा रही पाइप लाइन बंद कर दी जाएगी।
ग्राम सभा में शामिल लाेगाें ने कहा कि सरसाना के निवासियों को अपने दैनिक, सामाजिक और प्रशासनिक कार्यों के लिए अनावश्यक असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की सहूलियत को देखते हुए ग्राम सभा ने यह निर्णय लिया कि इस गांव की तहसील को खेड़ी जालब, जिला हांसी से हटाकर तहसील बरवाला, जिला हिसार में शामिल किया जाए। प्रस्ताव के अनुसार यह बदलाव ग्रामीणों के व्यापक हित में होगा। ग्रामीणों का मानना है कि हिसार जिले से उन्हें सरकारी सेवाओं, प्रशासनिक कार्यों और अन्य जनसुविधाओं का लाभ अधिक सरल और सुगम तरीके से मिल सकेगा।